-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
वरिष्ठ नागरिक मंच कलार समाज के जरुरतमंद परिवारों को देगा 1 माह का राशन
वरिष्ठ नागरिक मंच कलार समाज मप्र द्वारा समाज के 75 जरुरतमंद परिवारों को एक माह के राशन की किट का वितरण करेगा। मंच राशन की किट कलचुरी सेना परिवार के सदस्यों के माध्यम से जरुरतमंद परिवारों तक 20 मई तक पहुंचाई जायेगी।
गौरतलब है कि वरिष्ठ नागरिक मंच कलार समाज एक ऐसी संस्था है जिसमें 55 वर्ष से 12 वर्ष की आयु के 400 सदस्य पंजीकृत है। संस्था सामाजिक सरोकार के विभिन्न कार्यक्रम चंदा किये बगैर करती आ रही है। कोरोना काल में जब वरिष्ठजनों को घर से निकलने की पाबंदी है तब संस्था द्वारा वर्चुअल मीटिंग्स के माध्यम से निर्णय लेकर समाज के निर्धन परिवारों का सहयोग किया जा रहा है। संस्था कोरोना कॉल में निर्धन बस्तियों में भोजन के पैकेट व अन्य सामग्री का वितरण भी कर रही है संस्था द्वारा जरुरतमंद परिवारों की सूजी आन लाइन मंगाई जाती है ओर समाज में सेवारत कलचुरी सेना के सदस्यों अध्यक्ष कौशल राय, संजय चौकसे, प्रमोद राय, वैभव वर्मा, विपिन चौकसे, राजेश राय, वीरसिंह राय, ओम जायसवाल इत्यादि समाज के नवयुवकों के माध्यम से वितरित किया जाता है। ये नवयुवक भोजन के पैकेट तैयार कराने व वितरण करने में भी मंच का सहयोग कर रहे है।
संस्था द्वारा सकारत्मक सोच विकसित करने के लिए मंच की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना राय प्रतिदिन फोन काल द्वारा समाज के कोरोना पीडित व्यक्तियों एवं परिवारों से संपर्क कर, हॉलचाल पूछती है एवं उनके स्वास्थ्य होने के लिए हौसला अफजाई करती है। संस्था द्वारा प्लाज्मा थैरेपी हेतु व्यक्तियों से संपर्क कर प्लाज्मा देने के लिए लिए प्रेरित करते है। विगत दिवस में संस्था द्वारा भोपाल, सागर, जबलपुर में कोरोना पीडित व्यक्तियों को प्लाज्मा उपलब्ध कराकर मदद भी पहुंचाई है।
संस्था द्वारा विश्व कल्याण के लिए हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया आदि धार्मिक तिथियों पर पूजा, हवन, अनुष्ठान आयोजन किया गया। साथ ही समाज के बच्चों और महिलाओँ में डिप्रेशन न हो इसलिए विभिन्न आनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की। जनजागरण संकल्पअभियान के माध्यम से कोरोना संबंधित जानकारियों के 25 संकल्प एवं सरकारी नितियों के प्रचार हेतु संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया पर जानकारी दी जा रही है। इस कार्य में अध्यश्र कल्पना राय, प्रकाश मालवीय, श्री आईडी राय, श्री जीएन वर्मा, श्री आरपी मालवीय इत्यादि सहयोग कर रहे है। मंच के श्री सुरेश मालवीय, डीपी गुप्ता, नीता राय, पीडी राय, सतीश आर्य, बालमुकुंद चौकसे, श्रीमती कमलेश राय, विष्णु जायसवाल, श्री भगत सिंह मालवीय, श्री सीताराम चौधरी, डॉ श्रीमती मालती पटेल, श्रीमती शोभा हनुमान मालवीय, श्री हरीश मालवीय, श्रीमती शोभा भिसे का निरंतर सहयोग मिल रहा है।




Leave a Reply