-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
वरिष्ठ आईएएस अनुराग जैन एक दिसंबर को मध्य प्रदेश में आ रहे, केंद्र के सचिव या सीएस….
मध्य प्रदेश में 30 नवंबर को चीफ सेक्रेटरी इकबाल सिंह बैंस का रिटायरमेंट है लेकिन उन्हें सेवावृद्धि दिए जाने पर आज तक फैसला नहीं हो सका है। नए मुख्य सचिव के लिए सबसे चर्चित नाम 1989 बैच के आईएएस अनुराग जैन एक दिसंबर को भोपाल आ रहे हैं और वल्लभ भवन में रहेंगे। इससे यह कयास तेज हो गए हैं कि वे चीफ सेक्रेटरी की हैसियत से तो वल्लभ भवन में नहीं आ रहे हैं लेकिन अभी तक उनका कार्यक्रम केंद्रीय सचिव के रूप में आया है। देखना यह है कि एक दिसंबर के पहले कहीं कोई नया समीकरण तो नहीं बनकर सामने आएगा।
मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का 30 नवंबर 2022 को अपना सेवाकाल पूरा करने वाले हैं लेकिन उनके स्थान पर कौन नया आईएएस अधिकारी आएगा, अभी तक किसी नाम पर फैसला नहीं हो सका है। साथ ही इकबाल सिंह बैंस को आगे और काम करने का मौका देने पर भी फैसला नहीं हो पाया है। इस स्थिति में कयासों का माहौल गर्माया हुआ है। इस बीच अनुराग जैन का मध्य प्रदेश में प्रवास से नई अटकलें शुरू हो गई हैं।
अनुराग जैन का प्रोग्राम गति शक्ति योजना की समीक्षा
केंद्रीय सचिव अनुराग जैन के एक प्रोग्राम का आदेश वायरल हुआ है जिसमें उनका एक दिसंबर के वल्लभ भवन में कार्यक्रम बताया गया है। यह कार्यक्रम गति शक्ति योजना की समीक्षा का है और उन्हें इसमें केंद्रीय सचिव उद्योग संवर्धन औऱ आंतरिक व्यापार विभाग के रूप में शामिल होने का उल्लेख है। एक दिसंबर को ही चीफ सेक्रेटरी इकबाल सिंह की दूसरी पारी शुरू हो सकती है और इस दिन जैन के प्रोग्राम के पहले कोई नया आदेश होने के कयास तेज हो गए हैं।




Leave a Reply