-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम गीता का निधन
केंद्रीय कृषि मंत्रालय में पदस्थ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम गीता का आकस्मिक निधन हो गया। वे मूलतः मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी थी लेकिन 2000 में प्रदेश के बंटवारे के बाद उनका कैडर परिवर्तन हो गया था.
गीता दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ उनके मंत्रालय में पदस्थ थीं। वे संयुक्त सचिव थीं और उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। तोमर ने शोक संदेश में कहा कि डॉ. एम. गीता कुशल प्रशासक और व्यवहार कुशल थीं। उन्होंने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व दिल्ली में विभिन्न पदों पर बेहतरीन सेवाएं दीं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में पदस्थापना के दौरान श्रीमती गीता ने विभिन्न विभागों का कार्य संभालते हुए जिम्मेदारी के साथ काम किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
गीता का मध्य प्रदेश में नौकरी करने का प्रयास रहा
गीता 1997 बैच की आईएएस अधिकारी थीं जिन्हें मध्य प्रदेश का विभाजन कर बनाए गए छत्तीसगढ़ राज्य में उनका कैडर परिवर्तन किया गया था। मगर वे मध्य प्रदेश कैडर में ही काम करने की इच्छुक थी। छत्तीसगढ़ विभाजन के बाद जिन अधिकारियों को मध्य प्रदेश छोड़ना पड़ा वे 2005 तक वहां ज्वाइन कर चुके थे लेकिन गीता काफी समय तक कैडर परिवर्तन को निरस्त कराने की कोशिश करती रहीं। आठ साल पहले अंततः उन्हें छत्तीसगढ़ ज्वाइन करना पड़ा था।




Leave a Reply