-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
वन संरक्षक हरिशंकर मिश्रा बहाल, बनाएंगे सिवनी का वर्किंग प्लान
वन विभाग ने निलंबित वन संरक्षक हरिशंकर मिश्रा को 3 महीने बाद बहाल कर दिया है। मिश्रा को बहाल करते हुए उनकी पदस्थापना वन संरक्षक वर्किंग प्लान सिवनी के पद पर कर दी है।
मिश्रा को बहाली का निर्णय रिव्यू कमेटी ने 24 नवंबर 22 को निर्णय कर दिया था. वन विभाग को रिव्यू कमेटी के निर्णय के बाद आदेश जारी करने में 2 महीने से अधिक का समय लग गया। सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का खामियाजा वन संरक्षक हरिशंकर मिश्रा को भुगतना पड़ा है। वन विभाग ने वन संरक्षक हरिशंकर मिश्रा को 27 जुलाई को एक आदेश जारी कर राजधानी परियोजना इकाई भोपाल से उनकी सेवाएं वापस लेते हुए वन संरक्षक वर्किंग प्लान सिवनी के पद पर पदस्थ किया था। इस आदेश के खिलाफ वन संरक्षक मिश्रा ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट के निर्देश पर मिश्रा को विभाग ने वर्किंग प्लान सिवनी के पद पर पदस्थ कर दिया था। पदस्थापना की जॉइनिंग में विलंब होने पर उन्हें 1अक्टूबर को निलंबित कर दिया था।




Leave a Reply