रेडक्रॉस का रोको-टोको अभियान चूनाभट्टी चौराहे पर

मध्य प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी ने रोको-टोको अभियान के तहत चूनाभट्टी चौराहे पर निशुल्क मास्क वितरण किया। मध्य प्रदेश और भोपाल में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते रेडक्रॉस लोगों को जागरूक करने के लिये निरंतर इस अभियान को प्रदेशभर में चला रही है। भोपाल में मध्य प्रदेश शाखा के चेयरमैन श्री आशुतोष पुरोहित ने अभियान की अगुआई  करते हुए शहर के चौराहों और प्रमुख स्थलों पर निशुल्क मास्क वितरण करा रहे हैं। वही दूसरी तरफ प्रदेश के सभी जिलों में कार्यरत रेडक्रॉस की इकाइयां भी इस अभियान में शामिल हो गई हैं।

मंगलवार को इस अभियान के तहत चूनाभट्टी चौराहे पर निशुल्क मास्क वितरण किया गया। अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिये रोका और जो लोग मास्क नहीं पहने थे उनको मास्क पहनाया। मध्यप्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन श्री आशुतोष पुरोहित ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में मास्क अति आवश्यक है। इसलिये मेरा मास्क मेरी सुरक्षा के लिये मास्क वितरण किया जा रहा है और यह अभियान भोपाल सहित पूरे प्रदेश की रेडक्रॉस इकाइयों द्वारा कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने तक जारी रहेगा। चेयरमैन ने अपील की है कि कोरोना को लेकर सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन के पालन करें। जिससे खुद भी सुरक्षित रहें और परिवार को भी सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today