-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रेडक्रास ने ‘‘अपना घर’’ के वृद्वों को वितरित किये कंबल
30 जनवरी को गांधीजी की पुण्य तिथि के अवसर पर शहर में पढ रही भीषण ठंड से बचाव के चलते भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी मध्यप्रदेश राज्य शाखा द्वारा चलाये जा रहे कंबल बांटने अभियान के तहत आज गौराजन उत्थान व कल्याण संस्था, द्वारा सर्वधर्म कोलार, भोपाल में संचालित ‘‘अपना घर’’ में वृद्वजनों को कम्बल वितरित किये गये। इस अवसर पर रेडक्रास के चेयरमैन आशुतोष पुरोहित, जनरल सेक्रेटरी डाॅ. प्रार्थना जोशी, प्रबंध समिति सदस्य डाॅ. एल.एन. शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी श्री आर.के. जैन, अपना घर की संचालक माधुरी एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
चेयरमैन पुरोहित ने बताया कि रेडक्रास एक मानव सेवी अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है जिसके उद्देश्यों के अनुरूप रेडक्रास राज्य शाखा द्वारा सेवा भाव तथा मानव सेवा के कार्य किये जा रहे हैं। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपना घर में कंबल बांटने अभियान के तहत वृद्वजनों को कंबल बांटे गये हैं।
इस दौरान पुरोहित ने बताया कि अब अपना घर के वृद्वजनों के स्वास्थ्य परीक्षण रेडक्रास द्वारा किया जायेगा। साथ ही आवश्यकताा अनुसार निःशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध कराई जायेगी।




Leave a Reply