-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सैलिंग खिलाड़ियों ने 8 पदक जीते
नेशनल सैलिंग स्कूल, भोपाल के खिलाड़ियों ने याचिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित यूथ नेशनल सैलिंग चैंपियनशिप-2021 में 3 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीते। चैंपियनशिप का आयोजन मलाड, मुंबई में 11 से 16 अक्टूबर तक आयोजित हुआ। खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने पदक विजेता खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए इन खिलाड़ियों का पदक जीतना गौरव का विषय है। सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
चैंपियनशिप में रितिका दांगी ने लेजर 4.7 इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं नेहा
ठाकुर ने इसी इवेंट में रजत पदक पर कब्जा जमाया। ज्ञात हो कि यह इवेंट एशियन गेम्स के
चयन ट्रायल का दूसरा दौर भी है। ऑप्टिमिस्ट ओवरऑल में एकलव्य बाथम ने स्वर्ण पदक अपने
नाम किया। इसी स्पर्धा में बालिका वर्ग में दिव्यांशी मिश्रा ने ओवरऑल तीसरे स्थान पर रहते हुए
रजत पदक मध्यप्रदेश को दिलाया। 420 मिक्सड क्लास इवेंट में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक भी
मध्यप्रदेश की झोली में आए। इस इवेंट में नैंसी राय और अनी राज सेंधव के पेयर ने स्वर्ण,
विद्यांशी मिश्रा और मनीश शर्मा को रजत तथा पुष्कर बामरे व वंशिका सिंह परिहार ने कांस्य
पदक जीते। अंडर-12 ऑप्टीमिस्ट क्लास में शगुन झा ने रजत पदक मध्यप्रदेश को दिलाया।
उल्लेखनीय है कि ये सभी खिलाड़ी राजधानी भोपाल की बड़ी झील स्थित नेशनल सैलिंग स्कूल में
अर्जुन अवार्डी प्रशिक्षक श्री जी.एल. यादव से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।




Leave a Reply