राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ग्वालियर प्रवास पर पहुंची तो उनके लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने यहां 19 व्यंजनों का भोज तैयार कराया था। वीवीआईपी में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, शिवराज मंत्रिमंडल के मंत्रिगण, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर जैसी हस्तियां थीं जिन्होंने नेपाली साग-दालमा संतुला का स्वाद चखा। पढ़िये राष्ट्रपति के स्वागत और भोज में बने व्यंजन की रिपोर्ट।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज वायुसेना के विशेष विमान से ग्वालियर पहुंची तो उनका विमानतल पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री चौहान ने आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद वे भोज के लिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया के निवास महल पहुंचे जहां उनका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। राष्ट्रपति के स्वागत में वहां 19 तरह के व्यंजन बनाए थे जिनमें महाराष्ट्र, उड़ीसा के साथ नेपाली व्यंजन शामिल थे। मुख्य रूप से नेपाली साग से लेकर दालमा संतुला, जीरा मूंग दाल छिलका, पनीर मखाना, भुट्टा किस जैसे व्यंजन डाइनिंग टेबल पर परोसने के लिए रखे गए। यहां उल्लेखनीय है कि सिंधिया परिवार राष्ट्रपति मुर्मु के पहले छह अन्य राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, ज्ञानी जैल सिंह, शंकरदयाल शर्मा, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल का अपने महल में स्वागत कर चुका है।
सिंधिया ने अपने हाथों से परोसा केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने राष्ट्रपति मुर्मु को अपने हाथों से खाना परोसा। उन्हें व्यंजनों की विशेषताएं भी बताईं। बड़ी डाइनिंग टेबल पर सभी वीवीआईपी ने एकसाथ बैठकर खाना खाया। राज्यपाल, मुख्यमंत्री के अलावा सांसद शेजवलकर, राज्य के मंत्रिगण नरोत्तम मिश्रा, तुलसीराम सिलावट, प्रद्युमन सिंह तोमर भी राष्ट्रपति मुर्मु के साथ खाना खाने वालों शामिल रहे।
नतल पर इन गणमान्य लोगों ने किया स्वागत राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री सिंधिया, प्रदेश के मंत्रिगणों नरोत्तम मिश्र, तुलसीराम सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर, भारत सिंह कुशवाह, सांसद शेजवलकर और महापौर शोभा सिकरवार ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्थानीय प्रशानिक और पुलिस अफसरों संभागीय आयुक्त दीपक सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल सहित वायुसेना के अधिकारियों ने राष्ट्रपति की अगवानी की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक सोमवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा बड़वाह-धामनोद 4-लेन मार्ग मय पेव्हड शोल्डर (लंबाई 62.795 किमी) के साथ हाइ - 22/12/2025
मध्यप्रदेश ने विद्युत ट्रांसमिशन के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) को वेस्टर्न रीजन में सबसे कम ट्रांसमिशन लॉस दर्ज करने के लिए प् - 22/12/2025
कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेन्टर में विभागीय उपलब्धियों एवं आगामी तीन व - 22/12/2025
कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में पत्रकार वार्ता में विभाग की 2 वर्ष की उपलब्धियां को साझा करते हुए बताया - 22/12/2025
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को इनका शीघ्र - 22/12/2025
Leave a Reply