राशन कार्ड की पात्रता पर्ची को ही स्थाई कार्ड मान्य किया जाए: पीसी

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने विधायक ने प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में दक्षिण विधानसभा एवं आमजन के मुद्दों को उठाया. पीसी शर्मा ने प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपने विधानसभा क्षेत्र एवं आमजन के मुद्दों को निम्न बिदुओं द्वारा उठाया.

1. राशन कार्ड की पात्रता पर्ची को ही स्थाई कार्ड मान्य किया जाए
2. स्मार्ट सिटी का प्लान तैयार किया जाए कर्मचारी अधिकारी जोगी वासी दुकानदार जो भी मेरी विधानसभा से विस्थापित किए जाएं उन्हें मेरी ही विधानसभा में जगह दी जाए
3. सूरज नगर की पानी की टंकी से नल वितरण शुरू किया जाए नल कनेक्शन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए
4. एम्स हॉस्पिटल में मरीजों को ब्लैक फंगस एवं अन्य उपयोगी दवाओं की ना मिलना और इलाज महंगा होना आम आदमी का प्रवेश मुश्किल होना एवं डायरेक्टर एम्स द्वारा जनप्रतिनिधियों की अवहेलना करना
5. श्याम नगर की झुग्गी विस्थापन में लोगों के विस्थापन की व्यवस्था को सुनिश्चित नहीं किया गया एवं उनकी मूलभूत सुविधाओं को भी ध्यान में नहीं रखा गया 24 घंटे की बच्ची को भी घर से बाहर कर दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today