-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रायपुर: समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रवाल समाज का अनुकरणीय योगदान
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल आज रायपुर में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि समाज का योगदान सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में लगातार रहा है। किसी भी समाज के लोगों की सेवा में अग्रवाल समाज कभी पीछे नहीं रहता है।
रामनाथ भीमसेन सभा भवन समता कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अग्रसेन जंयती समारोह के माध्यम से समाज के लोग एकजुट होते हैं और सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के साथ समाज सेवा का कार्य भी करते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि सामाजिक सेवा के योगदान में जो भी सहयोग संभव होगा वह प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरी शंकर अग्रवाल सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।




Leave a Reply