-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
राज्यपाल ने ऐसा भाषण पढ़ना पड़ा जो मीडिया के लिए है ,प्रदेश के लिए नहीं: कमलनाथ
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में मीडिया से चर्चा में कहा कि हम संसदीय परंपराओं का आदर करते हैं , उसका सम्मान करते है ,हम बीजेपी की नकल नहीं करना चाहते हैं ,जो कोई परंपरा ,कोई सिद्धांत का पालन नहीं करती है ,इसीलिए हमने तय किया था कि हम विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से करवाएंगे और यही हमारी सोच है ,यही हमारी दृष्टि है।
कमलनाथ ने कहा कि आज मुझे राज्यपाल जी पर दया आती है कि उन्हें ऐसा भाषण पढ़ना पड़ा जो मीडिया के लिए है ,प्रदेश के लिए नहीं है। आप गिनेंगे कि कितनी चीजें प्रस्तावित है , इन्होंने 15 साल में 15 हज़ार प्रस्तावित योजनाएं की थी , उनका कोई नामोनिशान आज नहीं है। कमलनाथ ने कहा कि यह तो प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम है ,जो सही बात कहनी थी कि महिलाओं पर आज कितना अत्याचार हो रहा है ,आज किसानों की क्या स्थिति है ,आज बेरोजगारों की क्या स्थिति है , उस पर तो बात की नहीं ?
कमलनाथ ने कहा कि आज प्रवासी मज़दूरों की बात करी कि हमने मजदूरों को इतना पैसा दिया , उनके खाने का प्रबंध किया जबकि सच्चाई सभी ने देखी है कि किस प्रकार हज़ारों भूखे- प्यासे प्रवासी मज़दूर , नंगे पैर ,कई किलोमीटर चल कर वापस प्रदेश लौटे है ,सब ने देखा कि मजदूरों का क्या हाल था ? कमलनाथ ने कहा कि सरकार के नजरिए में हमारा कृषि क्षेत्र नहीं है और यही कृषि क्षेत्र है जो मध्य प्रदेश का भविष्य है। कमलनाथ ने कहा कि आज राज्यपाल जी ने इतनी बार पीएम का ज़िक्र किया कि मै तो समझा मै लोकसभा में हूँ। जब मैं कोरना की बात करता था तो शिवराज जी मजाक उड़ाते थे , कहते थे कि इनके लिये कोरोना डोरोना है और आज राज्यपाल जी के अभिभाषण में कोरोना पर अपनी उपलब्धियाँ बता रहे हैं ?




Leave a Reply