-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत मीडिया पर हमला, किया जा रहा राहुल गांधी की यात्रा का बायकॉट
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मीडिया ने बायकॉट कर रखा है। उसका कवरेज नहीं किया जा रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया पर लगाया आरोप और कहा कि इस कारण इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।
मध्य प्रदेश से रविवार को भारत जोड़ो यात्रा 12 दिन में 382 किलोमीटर पैदल चलने के बाद राजस्थान में पहुंची है और दूसरे दिन ही राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने मीडिया कवरेज पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मीडिया चौथा स्तंभ है लेकिन वह अपनी भूमिका नहीं निभा रहा है। उन्होंने सवाल किया जब लालकृष्ण आडवाणी की यात्रा निकली थी तब मीडिया ने नहीं किया था क्या। छोटी से छोटी घटना को मीडिया कवरेज किया जाता है लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के कवरेज को मजाक बना रखा है। बायकॉट कर रखा है। मीडिया का अधिकार है कि वह किसी कवरेज को कम दिखाए या ज्यादा दिखाए लेकिन इसमें तो बायकॉट कर रखा है। इसके लिए इतिहास मीडिया को कभी माफ नहीं करेगा।
राहुल गांधी भी मीडिया पर कर चुके हैं हमला
गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा लेकर चल रहे राहुल गांधी भी कई बार मीडिया पर हमला कर चुके हैं। हालांकि वे बाद में सफाई भी देते रहे हैं कि मनरेगा, नोटबंदी, गलत जीएसटी जैसे मुद्दे को कवरेज नहीं देने के लिए पत्रकार दोषी नहीं है। इसके लिए दोषी हैं मीडिया के मालिक और संपादक।




Leave a Reply