-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
यूपी में मदरसों के सर्वे पर बवाल, दिल्ली में जुटे मदरसा संचालक
उत्तर प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त और सरकारी मदद के बिना संचालित मदरसों का यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार सर्वे करा रही है। इसका मदरसों के संचालकों द्वारा अब खुलकर विरोध शुरू कर दिया गया है और दिल्ली में जमीयत ए हिंद के महमूद मदनी की अगुवाई में मदरसों के संचालकों की बड़ी बैठक हुई। इसमें मदरसों के सर्वे की यूपी सरकार की मंशा पर सवाल उठाए गए।
यूपी में गैर मान्यता प्राप्त और बिना सरकारी मदद के चल रहे मदरसों का इस महीने सर्वे होना है। सर्वे की जिम्मेदारी एसडीएम को दी गई जिनके साथ अन्य लोग भी रहेंगे। कहा जा रहा है कि सर्वे में ऐसे मदरसों में शिक्षा की स्थिति और उनकी जरूरतों से लेकर तमाम जानकारियां जुटाने का काम किया जा रहा है। यूपी में इस सर्वे का पहले हल्का-फुल्का विरोध हो रहा था लेकिन अब इसने बड़ा रूप ले लिया है। दिल्ली में यूपी के मदरसों की बड़ी बैठक बुलाई गई जिसकी अगुवाई जमीयत ए हिंद के मदनी ने की। हालांकि इस बैठक में मदरसों के सर्वे की खिलाफत की रणनीति का अभी खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इसमें मौजूद लोगों ने यूपी सरकार के सर्वे की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि यूपी सरकार के सर्वे से ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जिससे मदरसों के संचालकों में डर बैठ गया है।




Leave a Reply