-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
युवा मोर्चा ने शौर्य स्मारक में मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शौर्य स्मारक पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष श्री वैभव पंवार सहित वरिष्ठ नेताओं ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक राष्ट्रगान किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ साईकिल रैली एवं युवा संकल्प रैली के आयोजन हुए। भोपाल में शौर्य स्मारक पर मुख्यमंत्री एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में युवा मोर्चा ने कार्यक्रम आयोजित किया। प्रातः शौर्य स्मारक पर युवा मोर्चा ने पुष्पांजलि एवं सामूहिक राष्ट्रगान का कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार ने शौर्य स्मारक में कदंब का पौधा लगाया। सभी नेतागणों ने शौर्य स्मारक स्थित शौर्य स्तंभ पर अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किए। जिसके पश्चात् भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और युवा मोर्चा के कार्यक्रर्ताओं के साथ सामूहिक राष्ट्रगान गाया।
युवा संकल्प साईकिल रैली में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्माभारतीय जनता युवा मोर्चा ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा संकल्प साईकिल रैली को आयोजन किया। रैली में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार, पार्टी जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद शर्मा सहित मोर्चा कार्यकर्ता शामिल हुए। साईकिल रैली 9 मसाला रेस्टारेंट से शुरू होकर भारत माता चौक पर समाप्त हुई। रैली के समापन पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया और स्तंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर 75 पौधे रोपित किए।




Leave a Reply