मैदानी अफसरों की कार्यप्रणाली से डीजीपी नाराज,18 एएसपी को एकतरफा कार्यमुक्त

चहेते अफसरों को कार्यमुक्त करने में जिलों के एसपी और रेंज के आईजी पीएचक्यू के आदेश को अनसुना कर रहे थे। मैदानी अफसरों की कार्यप्रणाली से नाराज डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला ने तबादले वाले 18 एएसपी को एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया है। जिन अफसरों को कार्यमुक्त किया गया है। जिन अफसरों को एकतरफा कार्यमुक्त किया गया उनमें भोपाल के एएसपी समीर यादव, शालिनी दीक्षित, इंदौर के धनंजय शाह, रुपेश कुमार द्विवेदी, ग्वालियर के दिनेश कुमार कौशल व उज्जैन के मनीष खत्री के नाम शामिल हैं। डीजीपी ने एकतरफा कार्यमुक्त करने संबंधी आदेश खुद जारी किया है। राज्य सरकार ने एएसपी स्तर के 18 अफसरों के तबादले अप्रैल को पहले सप्ताह में किए थे। आदेश जारी होने के बावजूद जिलों के एसपी, एसएसपी और रेंज के आईजी ने उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया था। ऐसा इसलिए कि कुछ एएसपी अपने-अपने आला अफसरों के चहेते थे। तबादला आदेश जारी होने के बावजूद कार्यमुक्त नहीं करने पर पीएचक्यू ने 12 अप्रैल और फिर एक मई 2018 को रिमाइंडर भेजा था। बावजूद इसके जिलों के एसपी और आईजी ने उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया। लिहाजा डीजीपी ने पांच मई को एक कड़ा पत्र जारी कर सभी अफसरों को एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया है। आदेश में लिखा है कि दो बार स्मरण पत्र भेजने के बावजूद अफसरों को कार्यमुक्त नहीं किया गया है। इसलिए स्थानांतरित अफसर पांच मई को अपरान्ह अपने नवीन पदस्थापना वाली इकाई में आमद दें और कार्यभार ग्रहण करने के बाद अविलंब पीएचक्यू को अवगत भी कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today