-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मूंग खरीदी की लिमिट 25 से बढ़ाकर 40 क्विंटल प्रतिदिन की गई
मध्यप्रदेश के 32 जिलो में मूंग फसल की बंपर पैदावार हुई है और इससे किसानों की फसल को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में खरीदने के लिए अब रोजाना इसकी खरीदी की सीमा को 25 क्विंटल से बढ़ाकरप 40 क्विंटल कर दिया गया है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने यह जानकारी दी और बताया कि उन्होंने पिछले दिनों दिल्ली प्रवास के दौरान यह बात रखी थी।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि किसानों की मूंग की पूरी फसल को सरकार समर्थन मूल्य पर ही खरीदेगी। यदि किसी किसान के पास 120 से लेकर 200 क्विंटल मूंग फसल की पैदावार हुई है तो भी सरकार उनकी फसल का एक-एक दाना खरीदेगी। एक बार जो एसएमएस आया है वही मान्य होगा। 40 क्विंटल के हिसाब से पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे, पांचवे दिन तक भी सरकार खरीदी करेगी। जिन किसानों को एसएमएस मिले और मिलने के बाद भी उनकी फसल खरीदी का नंबर नहीं आए तो वे घबराएं नहीं क्योंकि ऐसे किसानों की फसल अब पुन: एसएमएस भेजकर खरीदी की जाएगी। पहले इसकी अवधि 7 दिन होती थी जिसे बढ़ाकर 10 दिन कर दिया है।




Leave a Reply