-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
मुलायम सिंह को सैफई में अंतिम विदाई के लिए उमड़ी भीड़, कई राज्यों के सीएम भी पहुंचे
समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री व देश के रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद आज उनका गृह नगर सैफई में अंतिम संस्कार हो रहा है। उनके अंतिम दर्शन के लिए कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित यूपी व देश के अन्य हिस्सों से उनके समर्थक सैफई पहुंच रहे हैं। अंतिम यात्रा में मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे में रखा गया है।
मुलायम सिंह यादव के सोमवार को निधन के बाद आज उनका यूपी के सैफई गृह नगर में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उनकी अंतिम यात्रा में सैफई भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार सहित कई पार्टियों के नेताओं के सैफई पहुंचने का कार्यक्रम है। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाना है।




Leave a Reply