-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मुरैना में 20 जनवरी को विशाल ‘किसान महापंचायत’
प्रदेश कांगे्रस कमेटी के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि बुधवार, 20 जनवरी को मुरैना में विशाल किसान महापंचायत आयोजित होगी। इस किसान महापंचायत में प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ किसानों को संबोधित करेंगे।
मुरैना में आयोजित किसान महापंचायत में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सर्वश्री दिग्विजयसिंह, पूर्व प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष सुरेश पचैरी, कांतिलाल भूरिया, अरूण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल भैया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना कांवरे, पूर्व मंत्री डाॅ. गोविंद सिंह, सहित कांगे्रस के सभी वरिष्ठ नेतागण, पूर्व सांसद, विधायकगण, पूर्व विधायक, कांगे्रस पक्ष के सभी स्तर के जनप्रतिनिधि, किसान, कांगे्रस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।श्री शेखर ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बनाये गये तीन काले कृषि कानूनों को रद्द किये जाने को लेकर किसानों द्वारा देश भर में चलाये जा रहे किसान आंदोलन के समर्थन में मुरैना में विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है। कांगे्रस इस आयोजन के माध्यम से केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से किसानों के लिए बनाये गये तीन काले कृषि कानूनों को रद्द करने और किसानों के हित में निर्णय लिये जाने की मांग का पुरजोर समर्थन करेगी। श्री शेखर ने मोदी सरकार द्वारा बनाये गये तीन काले कानूनों को रद्द करने के लिए किसानों द्वारा देश भर में चलाये जा रहे आंदोलन के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता बताते हुये यह बात दोहरायी कि किसान आंदोलन को कांगे्रस पार्टी का निरंतर समर्थन जारी रहेगा।




Leave a Reply