-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मुरैना के बाद उज्जैन में जहरीली शराब पीने से मौतों पर कमल नाथ ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ ने ट्वीट कर मुरैना में जहरीली शराब पीने से मौतों की घटना को लेकर सरकारी कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुरैना के बाद उज्जैन में भी जहरीली शराब पीने की घटना को लेकर ट्वीट में बेहद शर्मनाक बताया है। उन्होंने लिखा है कि मुरैना में ज़हरीली शराब से 21 लोगों की मौत के बाद भी नहीं जागी सरकार , ज़हरीली शराब से अभी भी मौतें जारी , मौतों का आँकड़ा 24 तक पहुँचा।
उज्जैन में ज़हरीली शराब से हुई 16 लोगों की मौत के बाद यदि सरकार जाग जाती तो यह घटना और अन्य घटनाएँ रोकी जा सकती थी। नाथ ने कहा कि पूर्व की तरह ही दिखावटी जाँच , दिखावटी कार्यवाही , शराब माफ़ियाओ को रोकने के लिये कोई ठोस निर्णय नहीं ? प्रदेश मे खनन माफिया के हौसले भी बुलंद , अनूपपुर में अधिकारियों पर हमला , महू में मंत्री की भूमिका सामने आने पर मंत्री पर कार्यवाही की बजाय अब मंत्री को बचाने और अधिकारियों को निपटाने का खेल शुरू ? ग़रीबों को पोल्ट्री ग्रेड चावल के वितरण के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में अब ग़रीबों को पोल्ट्री ग्रेड गेहूं का वितरण का खेल , बेहद शर्मनाक..?
शिवराज जी माफ़ियाओ को लेकर सिर्फ़ फ़िल्मी डायलाग बोलने से काम नहीं चलेगा , हमारी सरकार की तरह माफ़ियाओ को नेस्तनाबूद करने के लिये ज़मीनी ठोस कार्यवाही करना पड़ेगी। कमल नाथ ने कहा कि मै इसीलिये तो कहता हूँ कि मुँह चलाने और सरकार चलाने में बड़ा अंतर है।




Leave a Reply