-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मुख्यमंत्री ने राजगढ़ जिले में दिये संबल योजना में 1657 लाख
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजगढ़ जिले से श्रमिक वर्गों के लिये मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के शुभारंभ समारोह के मौके पर जिले के विकासखण्डों के लगभग 30 हजार 868 हितग्राहियों को 1657 लाख रूपये के हित-लाभ वितरित किये।
ये हित-लाभ प्रसूति सहायता,लाडली लक्ष्मी, मातृत्व वंदना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना,अनुग्रह सहायता, कल्याण पेंशन योजना, पट्टा वितरण, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना तथा असंगठित मजदूर श्रम पंजीयन कार्ड योजना के अन्तर्गत वितरित किये गये।।
राजगढ़ जिले में विगत 13 जून को हुए राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में लगभग 10 हजार असंगठित श्रमिकों को स्मार्ट पंजीयन कार्ड का वितरण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 15 हजार 481 हितग्राहियों को पट्टा वितरित किया गया, लाड़ली लक्ष्मी योजना में 621, अन्येष्टि सहायता योजना में 53, अनुग्रह सहायता (सामान्य मृत्यु) 48, प्रसूति सहायता में 410, मातृत्व वंदना में 792, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में 433, मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना में 1556, प्रधानमंत्री आवास योजना में 768, अनुग्रह योजना में 49, विवाह सहायता योजना में 14 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। चार हितग्राहियों को हितैषी कूप राशि जारी की गई। चार हितग्राहियों को साइकिल,पाँच हितग्राहियों को अनुदान राशि, स्वच्छ भारत मिशन में 8 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री जनकल्याण(संबल) योजना के तहत लाभान्वित किया गया।




Leave a Reply