नवरात्रि पर्व के आखिरी दिन महानवमी पर मुख्यमंत्री निवास पर सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार ने पूजा-पाठ, गौ माता की पूजा और कन्या भोज कराया। पूरे परिवार ने नवमी पर कन्याओं की पूजा की।
मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री चौहान ने पहले देवीजी की पूजा की। हवन किया। इसके बाद गौशाला में गौ माता की पूजा की। इसके बाद कन्या भोज का आयोजन हुआ। सभी कन्याओं को मुख्यमंत्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने तिलक लगाकर बेटियों की पूजा की। इसके बाद अपने हाथों से उन्हें खाना खिलाया। महानवमी पर सीएम चौहा ने प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की।
Leave a Reply