-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष 12 को युवा सम्मेलन को करेंगे संबोधित
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में युवा सम्मेलन आयोजित करेगा। साथ ही कार्यालय में स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी लगाएगा।
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भोपाल 12 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे युवा सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। सम्मेलन को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिलाष पांडे संबोधित करेंगे। सम्मेलन के पूर्व प्रदेश कार्यालय में अतिथिगण स्वामी विवेकानंद जी व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी सहित जिले के प्रमुख नेतागण विशेषरूप से उपस्थित रहेंगे।




Leave a Reply