-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मीडिया संस्थानों पर कार्यवाही : मोदी की सद्बुद्धि के लिए हुए यज्ञ
देश के बड़े समाचार पत्र समूह और अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता से जनता के बीच अपनी पैठ बनाने वाले दैनिक भास्कर समाचार पत्र के दफ्तरों और उनके मालिकों पर आयकर और ईडी के छापे कार्यवाही से साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के सारे नेताओं को सत्ता का इतना गुमान हो गया है कि वे हर उस व्यक्ति औऱ संस्था का गला घोंटना चाहते हैं जो उन्हें आईना दिखाने का काम करते हैं। पीएम मोदी की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है , इसलिए वे अब जनता की आवाज़ को ही दबाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला ने प्रधानमंत्री मोदी की सद्बुद्धि के लिए छोला खेड़ापति हनुमान मंदिर पर सद्बुद्धि यज्ञ किया।
शुक्ला ने इस मौके पर कहा कि भारत की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनकम टैक्स और ईडी जैसी संस्थाओं का उपयोग देश के मीडिया को डराने के लिए कर रहे हैं लेकिन वे नहीं जानते कि दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्र जनता की आवाज हैं और उन्हें जनता का समर्थन है। छापे की कार्रवाई करके प्रधानमंत्री ने न सिर्फ मीडिया की गरिमा को ठेस पहुंचाई है बल्कि देश की जनता के सामने खुद अपना भी उपहास उड़ाया है। है शुक्ला ने कहा कि भास्कर सहित देश के अन्य मीडिया संस्थानों ने कोरोना की दूसरी लहर में सरकार की नाकामी को जिस प्रमुखता से जनता के सामने रखा है, उसी से सरकार बौखलाई हुई है। मध्यप्रदेश की सरकार ने भी दैनिक भास्कर को मिलने वाले विज्ञापनों पर रोक लगाकर अपना तानाशाही दिखाई है और जनता के हितों में काम करने वाले मीडिया को परेशान किया है। उन्होंने कहा कि वह वक्त अब दूर नहीं जब जनता मोदी और शिवराज सहित पूरी भाजपा को सबक सिखाएगी।
इस अवसर पर राजेश पवार, अंकित द्विवेदी, नेपाल ठाकुर, रवि यादव, बलराम ठाकुर, शील दुबे, महेश मेहरा, ए डी पनेरिया, हितेश चौहान, बसंत बिहारे, ऋषभ शुक्ला, सागर कर्ण, गावस्कर भारती, विक्की पांडे आदि मौजूद थे।
—




Leave a Reply