-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
महेश जोशी का आज भोपाल में निधन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय महेश जोशी का आज भोपाल में रात्रि 10 बजे निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा कल 10 अप्रैल , शनिवार को उनके इंदौर स्थित निवास E-1 ओल्ड पलासिया से दोपहर 1:00 बजे निकलकर रामबाग मुक्तिधाम जाएगी।
महेश जोशी जी का जन्म 2 अप्रैल 1939 को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में हुआ था।आज से एक सप्ताह पूर्व ही वह 82 वर्ष के हुए थे।पिछले कुछ समय से वे बीमार चल रहे थे ,भोपाल व दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। महेश जोशी 1962 में पहली बार पार्षद बने थे। प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ में मंत्रिमंडल में सदस्य के रूप में उन्होंने काम किया।वर्षों तक वे 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रहे।
युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रहे। मध्य प्रदेश की राजनीति के केंद्र बिंदु रहे।पचमढ़ी में संपन्न अ.भा.कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन की कमान उनके हाथ में रही। लंबे समय तक मध्य प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री भी रहे। उनके निधन से पूरे राजनीतिक क्षेत्र में एक शोक की लहर फैल गई। देश भर में सभी राजनैतिक दल के नेताओ से उनका आत्मीयता का रिश्ता रहा है।उनके निधन से कांग्रेस के एक युग की समाप्ति हो गई।उनका निधन कांग्रेस के लिए एक अपूरणीय क्षति है।




Leave a Reply