प्रदेश में महिलाओं को लाड़ली बहना योजना में हर महीने तीन हजार देने के फैसले के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हर साल किसानों को प्रदेश सरकार की ओर से मिलने वाले चार हजार रुपए की राशि को छह हजार करने का ऐलान किया। इस तरह केंद्र और राज्य सरकार की राशि मिलाकर हर महीने एक हजार रुपए किसानों के खाते में पहुंचेगी जो जल्द ही तीन हजार रुपए तक कर दी जाएगी।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में आयोजित किसान कल्याण महाकुंभ में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अभी किसानों के खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान सम्मान निधि के रूप में छह हजार और राज्य की ओर से चार हजार रुपए की राशि हर साल पहुंचती है। इस राशि में राज्य के हिस्से को दो हजार रुपए बढ़ाकर छह हजार रुपए करने का चौहान ने मंच से ऐलान किया। साथ ही कहा कि इस तरह किसानों के खाते में एक हजार रुपए प्रति माह केंद्र-राज्य डालेंगे जो राशि की उपलब्धता के मुताबिक क्रमशः 1250, 1500, 1750, 2000. 2250, 2500 और 2750 से तीन हजार रुपए तक बढ़ा दी जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की किसान कल्याण महाकुंभ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। सिंह ने कहा है कि किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है। किसान के बेटों ने सीमाओं की रक्षा की है। भारत को ताकतवर बनाने के लिए किसानों को ताकतवर बनाना होगा। चाहे स्वतंत्रता की लड़ाई हो, वर्ष 1857 का संग्राम हो, चम्पारण का सत्याग्रह हो या गुजरात के बारडोली का आंदोलन, किसानों ने अंग्रेजों की चूल्हें हिला दी थीं। आज मध्यप्रदेश में इस किसान-कल्याण महाकुंभ में किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति हर्षित करने वाली है। राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कामों की तारीफ की और कहा कि वे प्रदेश में विकास और किसान, गरीब, बेटियों आदि सभी के लिये करिश्माई कार्य कर रहे हैं। लाड़ली बहना योजना में रियायत मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में ऐसे परिवार भी लाभान्वित होंगे, जहाँ ट्रेक्टर हैं। ट्रेक्टर को चार पहिया वाहन की श्रेणी में नहीं माना जायेगा। इन परिवार की बहनों को भी 1000 रूपये प्रतिमाह मिलेंगे। उन्होंने कहा कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। राज्य सरकार खाद-बीज के अग्रिम उठाव का 3 माह का ब्याज भी भरेगी। उन्होंने किसानों से कहा कि समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी शीघ्र ही शुरू होगी। सिंगल क्लिक से 11 लाख किसानों की ब्याज माफी केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह और मुख्यमंत्री चौहान ने सिंगल क्लिक से मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना-2023 में 11 लाख किसानों के खाते में 2 हजार 123 करोड़, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 44 लाख 49 हजार किसान के खाते में 2 हजार 900 करोड़, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में 70 लाख 61 हजार किसान के खाते में एक हजार 400 करोड़, इस प्रकार 6 हजार 423 करोड़ ,रूपये की राशि अंतरित की। कार्यक्रम में किसानों के साथ ही बड़ी संख्या में बहनें एवं बेटियाँ एकत्र हुईं। मोदी-राजनाथ ने रक्षा क्षेत्र में भारत को महाशक्ति बनाया मुख्यमंत्री चौहान ने “कैसी हो मेरी बहनों” के आत्मीय संबोधन से अपना उद्बोधन शुरू किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री का विशेष अंदाज में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत को रक्षा क्षेत्र में महाशक्ति बन कर उभारने में प्रधानमंत्री श्री मोदी और रक्षा मंत्री सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एक समय था जब छोटे-छोटे राष्ट्र भारत को आँख दिखाते थे, अब प्रधानमंत्री और केंद्रीय रक्षा मंत्री के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली बना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व के केंद्र सरकार के सफल 9 वर्ष पूर्ण हुए हैं। आमजन भी आज उनका अभिनंदन कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश प्रवास पर आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा के मंगलवार की शाम बैतूल से स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, उपमुख्यमंत्री श्री - 23/12/2025
प्रदेश सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने पेयजल को नागरिकों का मूल अधिकार मानते हुए जल जीवन मिशन के अं - 23/12/2025
भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए मॉडल रेट नियमित रूप से जारी किया जा रहा है। मंगलवार 23 दिसंबर को 4209 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है। यह मॉडल रेट - 23/12/2025
Leave a Reply