मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महिलाओं के अपमान के मामले में घिर गए हैं। नोएडा में सात दिन के दरबार में उन्होंने मांग के सिंदूर व मंगलसूत्र के बिना महिलाओं को खाली प्लॉट बता दिया। अब इस मामले में वे ऐसे घिर गए हैं कि महिला आयोग तक मामला पहुंच गया है। पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पिछले सप्ताह नोएडा में सात दिन का दरबार लगा था जिसमें भारी संख्या में लोग उन्हें सुनने आए थे। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। मगर इन महिलाओं पर ही धीरेंद्र शास्त्री ने ऐसी टिप्पणी कर दी जो उनके प्रति अपमानजनक है। हालांकि उस समय महिलाओं ने उनकी टिप्पणी पर दरबार में कोई प्रतिक्रिया नहीं की और कई महिलाएं हंसती भी देखी गईं। मगर वीडियो सामने आने के बाद अब देशभर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की निंदा हो रही है।
उल्लेखनीय है कि शास्त्री पिछले कुछ समय से चर्चा में बने रहते हैं लेकिन अब तक उनके सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करने के लिए आक्रामक होने से न केवल हिंदू धर्मावलंबियों बल्कि राजनीतिक दलों से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सपोर्ट मिलता रहा। यही वजह रही कि कई नेता उनके दरबार में जाने के लिए लालायित रहते थे। मगर पिछले सप्ताह महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने किए जाने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में न तो कोई धार्मिक संगठन और न ही कोई नेता उनके पक्ष में खड़ा नजर आया है। बल्कि कुछ एनजीओ और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ काम करने वाले संगठनों ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरोध में झंडा उठा लिया है। ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के स्थापना दिवस की राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेघालय भारत का गौरव है। यह राज्य पर्वतमाला - 21/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अप्रतिम नायक रास बिहारी बोस की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री रास बिहारी बोस ने गदर आंदोलन, - 21/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां भारती के अमर सपूत शहीद हेमू कालाणी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश की आजादी के लिए हेमू कालाणी के साहस, - 21/01/2026
Leave a Reply