उज्जैन के महाकाल दरबार में आज सुदर्शन क्रिया के प्रणेता, योगगुरू श्रीश्री रविशंकरजी पहुंचे। उन्होंने मंदिर में महाकाल के दर्शन किए और गर्भगृह से भगवान श्री महाकाल का पूजन अर्चन कऱ आशीर्वाद प्राप्त किया।
सुदर्शन योग क्रिया के प्रणेता श्रीश्री रविशंकरजी के महाकाल के दरबार में दर्शन करने के बाद उनका मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने शाल, दुपट्टा, प्रसाद व भगवान श्री महाकाल की तस्वीर प्रदान कर सम्मान किया। श्रीश्री रविशंकरजी ने महाकाल की पूजा अर्चना के बाद ई-कार्ट में बैठकर महाकाल लोक के दर्शन भी किए। उन्होंने महाकाल लोक को देखकर उसकी मुक्तकंठ प्रशंसा की।
आज सभी ने गर्भगृह में किए दर्शन-पूजा
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने आज तुलनात्मक रूप से कम श्रद्धालुजनों के महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए पहुंचने पर विशेष व्यवस्था की। प्रशासक संदीप सोनी ने तुलनात्मक कम श्रद्धालु संख्या के चलते सभी के लिए गर्भगृह से दर्शन व्यवस्था प्रारम्भ कराई। दर्शन प्रारंभ होते ही चंहु ओर प्रसन्नता होकर दर्शनार्थी गण ने बडी संख्या में गर्भगृह से दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ लिया। प्रशासक ने स्वयम सुनिश्चित किया कि अधिक से अधिक लोग बिना रुके दर्शन लाभ लें व पंक्ति निर्बाध तेजी से चलती रहे। इसी क्रम में अन्य स्टाफ, पुजारी गण ने भी भरपूर सहयोग किया।
Leave a Reply