-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मप्र लौट रहे 16 मजदूरों की ट्रेन हादसे में मौत,
औरंगाबाद से मध्यप्रदेश लौट रहे मजदूर रेल से कटे, 16 की मौत
महाराष्ट्र स्थित औरंगाबाद के पास शुक्रवार की अलसुबह एक मालगाड़ी से मध्यप्रदेश लौट रहे मजदूर कट गए। शहडोल, मंडला क्षेत्र के रहने वाले इन मजदूरों में से 16 की मौत हो गई और चार लोगों की जान बच गई। रेल हादसे के बाद मध्यप्रदेश से मंत्री मीना सिंह के साथ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आईसीपी केसरी और एडीजी राजेश चावला औरंगाबाद के लिए रवाना हुए। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि प्रवासी मजदूरों को लाने में उसकी लापरवाही से मजदूर रेल हादसे के शिकार हुए।
जालना की एक फैक्ट्री में काम करने वाले इन मजदूरों को भुसावल में ट्रेन से लौटना था तो वे पैदल ही पटरी किनारे वहां से चल दिए। अलसुबह सवा पांच बजे थकाने मिटाने के लिए सभी मजदूर पटरी किनारे सो गए लेकिन अलसुबह एक मालगाड़ी वहां से गुजरी और निद्रामग्न मजदूरों के ऊपर से निकल गई। 16 लोगों के तो शरीर कटने से उनकी मौत हो गई जबकि चार अन्य बाल-बाल बच गए। इनके अलावा एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को औरंगाबाद के सिविल अस्पताल भेजा गया है
मृतक और घायलों के नाम
1) धनसिंग गोंड शहडोल
2) निरवेश सिंग गोंड शहडोल
3) बुद्धराज सिंग गोंड शहडोल
4) अच्छेलाल सिंग मानपुर जी. उमरिया
5) रबेंन्द्र सिंग गोंड, शहडोल
6) सुरेश सिंग कौल, शहडोल
7) राजबोहरम पारस सिंग, शहडोल
8) धर्मेंद्रसिंग गोंड, शहडोल
9) बिगेंद्र सिंग चैनसिंग, तहसील पालीजी. उमरिया
10) प्रदीप सिंग गोंड, तहसील पाली जी. उमरिया
11) संतोष नापित,
12) ब्रिजेश भेयादीन, इटोला, शहरगड चाटी, शहडोल
13) मुनीमसिंग शिवरतन सिंग, बकेली तहसील पाली जी. उमरिया.
14) श्रीदयाल सिंग शहडोल
15) नेमशाह सिंग चमदु सिंग, पोस्ट बकेली जी. उमरिया.
16) दिपक सिंग अशोक सिंग गौड शहडोल
घायल-
1) सज्जनसिंग माखनसिंग धुर्वे जूनावाड़ी, मंडला
जिवंत प्रत्यक्षदर्शी मजूर:-
1) इंद्रलाल कमलसिंग धुर्वे. घोगरी जिला मांडला
2) वेरेंद्रसिंग चेंनसिंग गौर 27 वर्ष, पाली जिला उमरिया
3) शिवमानसिंग हिरालाल गौर, शाहारगड शाही जिला शहडोल




Leave a Reply