मप्र में बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना

प्रदेश में मई की गरमी के तीखे तेवर के साथ अब बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की है। शनिवार को दिन तापमान 42.3 डिग्री के आसपास होने से गरमी से लोग बेहाल नजर आए। वहीं, मौसम विज्ञानियों की भविष्यवाणी के अनुकूल रविवार की रात को ही ग्वालियर क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश हो गई।

मौसम विज्ञानियों के अनुमान के मुताबिक 24 घंटों में मध्यप्रदेश के ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में तथा नीमच, मंदसौर,टीकमगढ़ एवं छतरपुर जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं सोमवार को भोपाल संभागों के जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विज्ञानियों की संभावनाएं सत्य रही और रविवार की रात को ग्वालियर इलाके में तेज हवा और बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today