-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मप्र तीर्थ एवं मेला विकास प्राधिकरण के नए CEO बने डॉ राजेश श्रीवास्तव
शासकीय महाविद्यालय बुदनी उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ हिंदी के प्राध्यापक डॉ राजेश श्रीवास्तव को प्रतिनियुक्ति पर म प्र शासन के अध्यात्म विभाग मंत्रालय के अंतर्गत मध्यप्रदेश तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण का (सी ई ओ) मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
ज्ञातव्य है कि डॉ राजेश श्रीवास्तव प्रख्यात लेखक एवं रामायणविद हैं। डॉ श्रीवास्तव ने हिंदी , अंगरेजी तथा दर्शन शास्त्र में एम ए , पी एच डी तथा डी लिट की उपाधि अर्जित की है। वैश्विक रामायण पर आधारित उनकी पुस्तक राम अयन लोकप्रिय है। विश्व हिंदी सम्मेलन २०१८ मॉरीशस में डॉ श्रीवास्तव विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित हुए। २४ से अधिक देशों की सांस्कृतिक यात्राएं आपने की हैं। आपके तीन कहानी संग्रह तथा आठ आलोचना पुस्तकें हैं जो विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में सम्मिलित हैं। आप रामायण केंद्र भोपाल के निदेशक तथा अयोध्या शोध संस्थान (संस्कृति विभाग उ प्र)की ग्लोबल इनसाइक्लोपीडिया ऑफ़ रामायण परियोजना के राष्ट्रीय समन्वयक भी हैं।




Leave a Reply