मध्‍यप्रदेश विधान सभा का बजट सत्र 22 फरवरी से

मध्‍यप्रदेश की पंद्रहवीं विधान सभा का आगामी बजट सत्र 22 फरवरी से आरंभ होकर 26 मार्च, 2021 तक चलेगा । राज्‍यपाल द्वारा अनुमोदित अधिसूचना विधान सभा सचिवालय द्वारा आज जारी की गई ।

विधान सभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह  के अनुसार विधान सभा के इस 33 दिवसीय सत्र में सदन की कुल 23 बैठकें होंगी । सत्र की शुरूआत राज्‍यपाल महोदय के अभिभाषण से होगी । इस दौरान आगामी वित्‍तीय वर्ष 2021-2022 का बजट प्रस्‍तुत होगा तथा शासकीय एवं अशासकीय कार्य संपादित किये जायेंगे ।

इस सत्र हेतु विधान सभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 24 फरवरी,2021 तक तथा अशासकीय संकल्‍पों की सूचनाएं 11 फरवरी,2021 तक प्राप्‍त की जावेंगी । जबकि स्‍थगन प्रस्‍ताव,ध्‍यानाकर्षण प्रस्‍ताव तथा नियम-267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधान सभा सचिवालय में दिनांक 16 फरवरी,2021 से कार्यालयीन समय में प्राप्‍त की जाएंगी । उल्‍लेखनीय है कि मध्‍यप्रदेश की पन्‍द्रहवीं विधान सभा का यह अष्‍टम सत्र होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today