-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मंत्री को ’’भारत एक खोज’’ किताब भेंट करने गए कांग्रेस नेता को पुलिस ने थाने भेजा
वर्तमान में आसमान छू रही महंगाई के लिए मोदी सरकार की बजाए देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार बताने वाले प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को पं. नेहरू की लिखी पुस्तक ‘‘भारत एक खोज’’ भेंट करने उनके निवास पहुंचे कांग्रस के सचिव मनोज शुक्ला को पुलिस ने गिरफतार कर टीटी नगर थाने भेज दिया।
शुक्ला जब मंत्री के बंगले पर पहुंचे तो वहां पहले से भारी पुलिस बल तैनात था। उस समय बंगले पर मंत्री सारंग मौजूद नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में शुक्ला मंत्री के परिजनों या उनके स्टॉफ को पुस्तक देना चाहते थे लेकिन पुलिस ने ऐसा करने से रोक दिया और धक्का मुक्की करते हुए उन्हें टीटी नगर थाने ले आई। यहां तहसीलदार पहुंचे और उन्होंने शुक्ला से पं. नेहरू की पुस्तक लेकर उन्हें मंत्री सारंग तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। शुक्ला को थाने ले जाने की सूचना मिलने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। यहां काफी देर तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ उनकी बहस भी हुई। शुक्ला ने यहां कहा कि किसी अज्ञान व्यक्ति की अज्ञानता दूर करना पुण्य का काम है। यही काम वे मंत्री को पं. नेहरू की पुस्तक देकर दूर करना चाहते थे लेकिन पुलिस उन्हें थाने ले आई। सारंग पेट्रोल डीजल सहित खाद्य पदार्थ में कमर तोड़ महंगाई के लिए यदि पं. नेहरू को जिम्मेदार मानते हैं तो उनसे बड़ा अज्ञानी कौन हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि सारंग अपने बयान को वापस लेकर माफी नहीं मांगेंगे तो वे उनके हरेक सार्वजनिक कार्यक्रम का विरोध करेंगे और उन्हें हर कार्यक्रम में पं. नेहरू की पुस्तक डिस्कवरी ऑफ इंडिया भेंट करेंगे।इस अवसर पर नरेला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आतिफ अली एवं नेपाल ठाकुर मौजूद थे।




Leave a Reply