-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
भोपाल में सब इंस्पेक्टर के महिला व नाबालिगों को पीटने पर मानव अधिकार आयोग का एक्शन, मांगा जवाब
भोपाल शहर के आयोध्या नगर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विनोद पंथी के महिला और दो नाबालिगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने को लेकर राज्य मानव अधिकार आयोग ने एक्शन लिया है। पुलिस कमिश्नर से इसको लेकर जवाब मांगा है।
बताया जाता है कि सब इंस्पेक्टर पंथी ने ड्यूटी पूरी करने के बाद 18 सितम्बर की रात 12 बजे के आसपास जब वे बजरिया थाना अंतर्गत मनवा शादी हाॅल के पास अपने घर पहुंचे, तो मौके पर कुछ युवक बर्थडे केक काटकर हल्ला कर रहे थे। पंथी ने उन्हें रोकने के लिए फटकार लगाई तो नाबालिग युवकों की मां तरन्नुम खान एवं उसके परिजन मौके पर आ गए। दोनों पक्षों में जमकर वाद-विवाद होने लगा। इस घटना के बाद सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सब इंस्पेक्टर विनोद पंथी तरन्नुम खान एवं उसके दोनों नाबालिगों को खदेड़कर पीटते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने तरन्नुम खान और उसके नाबालिग बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तरन्नुम खान ने भी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत लिखवाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर, भोपाल से एक माह में जवाब मांगा है।




Leave a Reply