-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
भोपाल के मैनिट में पहुंचा टाइगर, गाय को घायल किया, क्लासेस सस्पेंड-सर्चिंग जारी
भोपाल के रातापानी अभयारण्य केरवां-कलियासोत डेम के आसपास के क्षेत्र में टाइगर का अपना क्षेत्र है लेकिन रविवार की रात मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में पहुंच गया। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के आवासों के पास बंधे मवेशियों को उसने शिकार करने की कोशिश की लेकिन गाय को वह केवल घायल कर सका और इस बीच लोगों की उपस्थिति की भनक पाकर ऊंची-ऊंची घास में गुम हो गया। अलसुबह से वन विभाग की टीम सर्चिंग में लगी है लेकिन उसके बाद टाइगर किसी को नहीं दिखा। जिला वन मंडलाधिकारी आलोक पाठक ने कहा है कि टाइगर की मौजूदगी के साक्ष्य मिले हैं।
भोपाल के अब तक ग्रामीण क्षेत्र में टाइगर की मौजूदगी रही है और केरवां-कलियासोत के आसपास के क्षेत्र में टाइगर अक्सर दिखाई देता रहा है। रविवार की रात को टाइगर मैनिट परिसर के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के आवासों के पीछे स्थित ऊंची-ऊंची घास के बीच पहुंच गया। इस क्षेत्र में कर्मचारियों ने मवेशी पाल रखे हैं जिनमें से एक गाय को टाइगर ने जख्मी कर शिकार करने की कोशिश की। मगर इसी बीच वहां लोगों ने उसे देखकर मैनिट प्रबंधन को सूचना दी। इस टाइगर का कथित वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें टाइगर पर रोशनी की वजह से उसकी आंखें बंद हैं। वह पैदल चलकर झाड़ियों में जाता भी दिखाई दे रहा है।
पगमार्क व घायल गाय से टाइगर की मौजूदगी की पुष्टि
भोपाल जिले के वन मंडलाधिकारी आलोक पाठक ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए बताया कि टाइगर की मौजूदगी की पुष्टि हो रही है लेकिन किसने इसे देखा इसको लेकर अब तक कोई सामने नहीं आया है। केवल मैनिट प्रबंधन की ओर से टाइगर दिखाई देने की सूचना मिलने पर उसकी सर्च की जा रही है। एक गाय के घायल है जिसके जख्म टाइगर के हमले के दिखाई दे रहे हैं। इसी तरह टाइगर के पगमार्क भी मैनिट के कर्मचारी आवासों के आसपास दिखाई दिए हैं।
क्लासेस सस्पेंड, डर-दहशत
टाइगर के मैनिट परिसर में दिखाई देने से मैनिट में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों सहित सुरक्षाकर्मियों में डर और दहशत का माहौल है। छात्रों की क्लासेस को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। वन विभाग ने टाइगर के मूवमेंट की वजह से मैनिट में लोगों को अकेले निकलने की मनाही की है और रात को विशेष सावधानी बरतने को कहा है।




Leave a Reply