-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भोज विवि कुलपति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने अधीनस्थ कर्मचारियों को जाति सूचक शब्दो से प्रताड़ित करने वाले भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति पर तत्काल एफ आई आर दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर अजाक थाने में ज्ञापन दिया।
परमार ने कहा कि भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति लंबे समय से उनके नीचे कार्यरत कर्मचारियों को काफी बेइज्जत और जलील कर रहे हैं कुलपति द्वारा कई कर्मचारियों को मानसिक रूप से अत्यधिक प्रताड़ित किया जा रहा है। पूर्व में भी इसकी शिकायत हरिजन कल्याण थाना हबीबगंज प्रभारी को कर्मचारी खलक सिंह वर्मा , रमेश वानखड़े एवं सीताराम वर्मा ( अनु. जाति ) तरुण धुर्वे ( अनुसूचित जनजाति ) द्वारा की गई थी लेकिन उसके बावजूद ना एफ आई आर दर्ज की गई ना कुलपति को गिरफ्तार किया गया।
हुजूर विधानसभा अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा ने बताया कि कुलपति जयंत सोनवलकर ने 22 दिसंबर 2020 को शाम 5:25 पर बर्दाश्त की सारी सीमा पार करते हुए शिकायतकर्ता कर्मचारियों को गालियां दी और जातिसूचक शब्द कहे जिससे सभी कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।
रवि ने कहा कुलपति उच्च जाति ( सवर्ण ) के होने से निम्न जाति के कर्मचारियों को काफी अपमानित करते हैं साथ ही गंदी गालियों में और जातिसूचक शब्दों से सभी कर्मचारियों के सामने बेज्जती करते हैं ,साथ ही नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं,झूठी जांचों में फसाने के प्रयास करते रहते हैं।
सोहन ने अधीक्षक महोदया अजाक थाना हबीबगंज से मांग की है कि मानवता को शर्मसार करने वाले भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति जयंत सोनवलकर पर तत्काल एफ आई आर दर्ज कर गिरफ्तार करने की कार्रवाई करें अन्यथा कर्मचारियों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए एनएसयूआई उग्र प्रदर्शन करेगी . इस मौके पर हुजूर विधानसभा अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा राज राय विश्वकर्मा भव्य सक्सेना सौरभ देवहरे और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे




Leave a Reply