-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भीम गर्जना ने किया अजाक थाने का घेराव
सामाजिक संगठन भीम गर्जना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर अजाक थाने का घेराव किया। संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस, कर्मचारियों से जातिसूचक टिप्पणी और अभद्रता करने वाले भोज विश्वविद्यालय के कुलपति जयंत सोनवलकर को बचा रही है। उन्होंने चेतावनी दी अगर जल्दी ही कुलपति को गिरफ्तार ना किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
भीम गर्जना के अध्यक्ष पंकज गजभिये के नेतृत्व में सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर अजाक थाने में जमकर नारेबाजी की। संगठन का आरोप था कि भोज विश्वविद्यालय के विवादित कुलपति जयंत सोनवलकर ने 22 दिसंबर को 4 अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को जातिसूचक अपशब्द गाली गलौज ओर नौकरी से निकालने की धमकी दी थी जिसको लेकर कर्मचारीयों ने हरिजन थाना में शिकायत की थी। लेकिन पुलिस कुलपति को बचा रही है और कोई भी कार्यवाही करने से इंकार कर दिया है।




Leave a Reply