-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भारत रत्न डॉ. अंबेडकर को देंगे श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर 6 दिसंबर को प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में बाबा भीमराव अंबेडकर का पुण्य स्मरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो एवं प्रदेश शासन की मंत्री सुश्री उषा ठाकुर अंबेडकर नगर महू में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
सूरज कैरो ने बताया कि अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संविधान दिवस 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम एवं सम्मेलन आयोजित किए गए थे। सम्मेलनों में पार्टी की विचारधारा एवं बाबा साहब के द्वारा संविधान में दिए गये अधिकार एवं कर्तव्यों पर चर्चा की गयी। श्री कैरो ने बताया कि 6 दिसंबर को डॉ. भीरामव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस को संगठनात्मक जिला केन्द्रों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। पार्टी कार्यकर्ता सेवा बस्तियों में पहुंचकर सेवा कार्य कर डॉ. अंबेडकर का पुण्य स्मरण करेंगे।




Leave a Reply