-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
भारत बंद के समर्थन में उतरी कांग्रेस
राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर आज कांग्रेस द्वारा भारत बंद का समर्थन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं भारत कृषक समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण यादव भी पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा ।
श्री अरुण यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि जो भी किसान बिल लाए गए हैं, वह पूरी तरह से किसान विरोधी हैं। कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी है और किसानों के हक के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है ।
यह देश का आंदोलन है। देश का अन्नदाता आंदोलन कर रहा है । यह तीनों काले कानून किसान विरोधी हैं, इसके विरोध में देश का अन्नदाता आंदोलन कर रहा है। कांग्रेस पार्टी अपना पूर्ण तरह समर्थन इस आंदोलन को देती है जब तक केंद्र सरकार यह काले कानून वापस नहीं लेती है तब तक हमारा समर्थन इस आंदोलन को जारी रहेगा ।
तीनों बिल पूरी तरह से किसान विरोधी बिल है, इनमें किसानों के हित की कोई भी बात नहीं है, अगर आप इन कानूनों का अध्ययन करेंगे तो पता चलेगा कि एक भी प्रावधान इसमें किसान के हित में नहीं है, जो भी प्रावधान इन कानूनों में किए गए हैं, वह अडानी और अंबानी के हित में किए गए हैं। इसमें किसानों के हित में कुछ भी नहीं हैं। अगर प्रधानमंत्री किसानों के सच्चे हितेषी हैं, तो वह किसानों से क्यों चर्चा नहीं कर रहे हैं। चार बार बैठक हो चुकी है, अभी तक कोई भी नतीजा नहीं निकला है। सरकार की नियत खराब है और सरकार किसानों के हित में बात ही नहीं करना चाहती है।
कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है। कांग्रेस पार्टी अपना पूर्ण बहुमत किसान भाइयों को देती है, क्योंकि कांग्रेस ने सदैव किसानों के हित की बात कही है। जब जब हम लोग सरकार में रहे हैं। तो हमने किसानों के हित में योजनाएं बनाई हैं। मध्यप्रदेश में आप देखिए हमारी कमलनाथ सरकार ने थोड़े से समय में 11 हजार 600 करोड़ की कर्ज माफी का फायदा 27 लाख किसानों को दिया है। आगे भी किसानों के हित में कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी ।




Leave a Reply