-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
भारत ने दक्षिण अफ्रीका टी20 श्रृंखला के पहले मैच में हराया, आठ विकेट से जीत दर्ज
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के साथ हो रही टी20 क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से आसानी से हराकर भारत ने श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है। हाल ही में भारत ने टी20 क्रिकेट की एक अन्य श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया है।
दक्षिण अफ्रीका ने टी20 क्रिकेट के पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम को केवल तीन ओवर में ही पैवेलियन भेज दिया जिससे टीम फिर उबर नहीं सकी। केशव महाराज ने टीम को सम्मानजनक स्कोर 106 तक पहुंचाया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन, दीपक चाहर व हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट तथा एक विकेट अक्षर पटेल ने लिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम 18वें ओवर तक किसी भी ओवर में 10 रन के आंकड़े को नहीं छू सकी।
जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत धीमी रही जिसमें रोहित शर्मा बिना खाते खोले आउट हो गए तो विराट कोहली ने तीन रन के स्कोर पर विकेट गंवा दिया। हालांकि इसके बाद केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव टीम को जीत के लक्ष्य तक ले गए और दोनों ने अर्द्धशतकीय पारी खेली। हालांकि सूर्यकुमार ने नाबाद 50 रन मात्र 33 गेंद में बनाए तो केएल राहु ने 56 गेंदों में नाबाद 51 रन की पारी खेली।




Leave a Reply