-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भारत जोड़ो यात्रा में स्वरा भास्कर शामिल, भाजपा ने फिर घेरा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने उज्जैन में आज सहभागिता की और राहुल गांधी के साथ उनकी कदमताल करती तस्वीरें वायरल हुईं। इसके बाद भाजपा ने फिर भारत जोड़ो यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा के रूप में प्रचारित करने की कोशिश की औऱ कहा कि कन्हैया कुमार से लेकर स्वरा भास्कर के यात्रा में शामिल होने पर घेराबंदी की।
भारत जोड़ो यात्रा आज उज्जैन में ब्रेक के बाद एकबार इसकी शुरूआत हुई और अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने राहुल गांधी के साथ कदमताल करते हुए इसमें सहभागिता की। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के मुख्य यात्री राहुल के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की और उस बातचीत के दौरान उनके वीडियो व तस्वीरें वायरल हुईं। इन वायरल वीडियो और तस्वीरों पर भाजपा ने राहुल गांधी व भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल खड़े किए।
फिर कहा भारत तोड़ो यात्रा
भाजपा नेता और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वीडिया में बयान जारी किया है जिसमें स्वरा भास्कर के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह वही स्वरा भास्कर हैं जो सेना के मॉब लिचिंग, हॉरर किलिंग, पाकिस्तान के समर्थन में बयानबाजी करती रही हैं। स्वरा भास्कर, सुशांत सिंह, कन्हैया कुमार जैसे लोग और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाली बच्ची भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे हैं, यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि भारत तोड़ो यात्रा लग रही है।




Leave a Reply