-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
भाजपा ही बना सकती है चाय वाले को प्रधानमंत्री, बूथ कार्यकर्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष: अमित शाह
मैं जब भी कार्यकर्ताओं के बीच जाता हूं तो लगता अपने घर में आ गया हूं। सन 1980 में मेरी जिम्मेदारी एक बूथ अध्यक्ष से शुरू हुई थी। मैं भी आपकी तरह बूथ पर पार्टी का काम करता था। पार्टी ने मुझे बूथ अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। जबकि अन्य दलों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए घराने या जातियों में जन्म लेना पड़ता है। भाजपा एकमात्र ऐसा दल है जो बूथ कार्यकर्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष और चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री बनाती है, यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। जिस कार्यकर्ता में निष्ठा, परिश्रम करने की क्षमता, पार्टी के सिद्धांतों के प्रति समर्पण है उसके लिए रास्ते खुले हैं। मेहनत करिए और अपना स्थान सुनिश्चित करिए। भाजपा की कार्य संस्कृति में किसी की कृपा की जरूरत नहीं है।
यह बात केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने भी संबोधित किया।
प्रधानमंत्री जी का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए उदाहरण
श्री शाह ने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हमारे नेता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 130 करोड़ की आबादी के हृदय में ऐसा स्थान बनाया है कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन का कार्यक्रम पार्टी का कार्यक्रम न होकर 130 करोड़ जनता का कार्यक्रम बन गया। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और द्वारका से असम तक प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर सेवा और समर्पण के भाव से न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं ने बल्कि जनता ने मोदी जी का जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा कि जनता का इतना प्यार और विश्वास जीतने के लिए समर्पित जीवन जीना पड़ता है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने ऐसा समर्पित जीवन जी कर प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है।
कांग्रेस सिर्फ बोलने में और भाजपा काम करने में विश्वास रखती है
श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अंत्योदय का अभियान शुरू किया है। उसमें हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हर गरीब को आवास, शौचालय, मुफ्त बिजली के साथ आयुष्मान भारत का सुरक्षा कवच और हर घर में शुद्ध जल पहुंच रहा है। असल में यही अंत्योदय है। यही अंतर भाजपा और कांग्रेस में है। कांग्रेस सिर्फ बोलने का काम करती है और भाजपा काम करने में विश्वास करती है। कांग्रेस ने 70 वर्षों तक गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन गरीबी नहीं हटी। मोदी जी ने बिना नारा दिए 7 वर्षों में 60 करोड़ गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए पुरूषार्थ किया है।
जनता की सेवा करना ही हमारी राजनीति
श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 130 करोड़ जनता को साथ लेकर कोरोना की लडाई लड़ी। तब जाकर आज भारत इस महामारी की विपदा से बाहर निकल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सेवा करती है तो कांग्रेस इस पर तंज कसकर कहती है मोदी जी राजनीति कर रहें हैं। भाजपा के लिए जनता की सेवा करना ही राजनीति है। उन्होंने कहा कि सरकार कोई भी सार्थक कदम उठाए तो कांग्रेस उसे वक्रदृष्टि से देखती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ऐसे वक्रदृष्टि वालों की चिंता मत करो और मस्तक उठाकर गर्व के साथ मैदान में काम करो। उन्होंने कहा कि आज भारत को देखने का दुनिया का नजरिया बदला है। कोई भी हमें नजरअंदाज नहीं कर सकता है। हमें गर्व है कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश के चहुंमुखी विकास के लिए 7 साल में बहुत परिवर्तन किया है।
बूथ चुनाव जीतने का शस्त्र, इसी से जीतते हैं लोकसभा और विधानसभा
श्री शाह ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश भाजपा ने श्री विष्णुदत्त शर्मा जी के नेतृत्व में सेवा प्रकल्पों के साथ अभ्यास वर्ग और पूर्णकालिक निकालने की जो योजना तैयार की है, वह अदभुत है। पूर्णकालिक के रूप में निकलने पर आपको एक अदभुत अनुभव होगा। आपके जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन आयेगा। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन में अभ्यास वर्ग और पूर्णकालिक यह दो प्रक्रिया हमें सच्चा और निर्मल कार्यकर्ता बनने की दिशा में आगे बढ़ाती है। भाजपा विचारधारा और संगठन के आधार पर राजनीति करने वाली पार्टी है। लोक संग्रह और जनसंपर्क संगठन का मूलमंत्र है। अभ्यास वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है। यह प्रक्रिया निरंतर चलती है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने का शस्त्र बूथ है। हम बूथ जीत लेते हैं तो विधानसभा और लोकसभा जीत लेते हैं। बूथ पर लगातार काम करें, उसमें जान डालें और बूथ पर रहने वाली आबादी की आत्मा बन जाएं। तभी हम भाजपा को हर घर में पहुंचा पायेंगे।
सरकार के हर काम का क्रियान्वयन कार्यकर्ता करेगा : शिवराजसिंह चौहान
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आज गुड गवर्नेंस और समर्पण भाव के लिए जानी जाती है। कोरोनाकाल में प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के आव्हान पर कार्यकर्ता जनसेवा में लगे रहे। स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में कार्यकर्ता दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष पर हम उनके बताए हुए मार्ग पर चलेंगे। सरकार और संगठन मिलकर किस तरह जनता की सेवा कर सकते हैं, इसके उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 81 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है, इसके पीछे बूथ कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम है। उन्होंने कहा कि सरकार के हर काम का क्रियान्वयन पार्टी कार्यकर्ता करेगा। सरकार का काम संगठन के माध्यम से जनता तक जाए यह सुनिश्चित करना है। चाहे गरीब कल्याण अन्न योजना, रसोई गैस के कार्यक्रम हो, प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यक्रम हों या भूमिपूजन के कार्यक्रम हों, सभी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कार्यकर्ताओं के माध्यम से होगा ताकि सरकार की योजनाओं की ठीक ढंग से मॉनिटरिंग हो सके और उनका लाभ जनता तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि बूथ की टीम अब सिर्फ चुनाव जीतने वाले टीम नहीं है बल्कि सरकार के काम की मॉनिटरिंग करेगी। अंत्योदय समितियों के माध्यम से हमने कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता को इस बात की चिंता करनी चाहिए किस प्रकार हमारा संगठन आदर्श संगठन बने।
ग्राम केन्द्र को सक्रिय और बूथ को सक्षम बनायेंगे : विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश और पूरे देश में जिन्होंने भाजपा के भीतर एक पद्धति का विकास किया, उन ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष को भाजपा मध्यप्रदेश मना रही है। ठाकरे जी ने जिस तरह एक आदर्श संगठन खड़ा किया उन कामों को हम इस जन्मशताब्दी वर्ष में बूथ और मतदान केन्द्र तक ले जायेंगे। इस पूरे वर्ष में संगठन के कार्य विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित होंगे। विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से ग्राम केन्द्र को सक्रिय और बूथ को सक्षम बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर यह अभियान चलेगा। श्री शर्मा ने कहा कि विस्तारक योजना के साथ इस जन्मशताब्दी वर्ष में डिजीटल बूथ बनाने की दिशा में काम होगा। श्री शर्मा ने कहा कि कोरोना संकट में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से सेवा ही संगठन का आव्हान किया तो बूथ पर कार्यकर्ताओं ने सेवा प्रकल्प चलाए और कोई भी गरीब भूखा न सोए इस बात की चिंता की। वैक्सीनेशन के महाअभियान में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इतिहास बनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए प्रवक्ता बनकर काम करें।
बूथ कार्यकर्ताओं ने ही दिलायी हर चुनाव में जीत : राकेश सिंह
सम्मेलन में स्वागत भाषण देते हुए सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटेगी और राम मंदिर निर्माण होगा। ऐसा शायद ही किसी ने सोचा था लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में ताकतवर गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने धारा 370 को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पास सक्षम नेतृत्व है इसलिए हमारी जिम्मेदारी भी बड़ी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पर जनता का अथाह विश्वास है। जनता का ऐसा भरोसा और विश्वास जिसके दम पर जनप्रतिनिधि चुनकर आते हों, उस पर हर कार्यकर्ता को गर्व है। उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं ने ही हर चुनाव में प्रचंड जीत दिलायी है। मतदान केन्द्र के कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष होने के नाते हमारी जिम्मेदारी उस दिन पूरी होगी जिस दिन स्थायी रूप से प्रत्येक बूथ पर भाजपा का ध्वज लहरायेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, प्रभारी मंत्री श्री गोपाल भार्गव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा वाल्मीक, प्रदेश महामंत्री श्री सरतेन्दु तिवारी, कार्यक्रम प्रभारी व प्रदेश मंत्री श्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, विधायक श्री सुशील इंदु तिवारी, श्री अशोक रोहाणी, श्री अजय विश्नोई, पूर्व विधायक श्री शरद जैन, श्री हरेन्द्र सिंह बब्बू, श्री अंचल सोनकर, श्रीमती प्रतिभा सिंह, श्रीमती स्वाति गोडबोले, श्री प्रभात साहू, श्रीमती मनोरमा पटेल, श्री अभिलाष पाण्डे, जिलाध्यक्ष श्री जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष श्री रानू तिवारी मंचासीन थे।




Leave a Reply