-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा जिपं सदस्य को कांग्रेस ने अगवा किया
पंचायत चुनावों के परिणाम आने तथा नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना के पहले मध्य प्रदेश का राजनीतिक महौल गरमा गया है। पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस छिंदवाड़ा के एक जिला पंचायत सदस्य को अगवा कर कहीं ले गई और उस पर दबाव बनाया गया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने यह आरोप पत्रकारों से चर्चा के दौरान लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रारंभिक जानकारी मिली है कि छिंदवाड़ा के एक जिला पंचायत सदस्य को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उठवा लिया है। उसे कहीं ले जाया गया है। अनुसूचित जाति के इस जिला पंचायत सदस्य को दिल्ली और न जाने कहां-कहां ले जाया गया। शर्मा ने आरोप लगाया कि छिंदवाड़ा कमलनाथ गुंडागर्दी और अपराधीकरण के सहारे उठापटक की जा रही है।
75-80 फीसदी भाजपा की जीत का दावा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दावा किया है कि भाजपा इन चुनावों में 75 से 80 फीसदी समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस केवल झूठ बोल रही है औऱ इससे न तो वोट मिलते हैं और न ही कोई परिणाम आता है। जिला पंचायत, जनपद और पंचायत में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है।




Leave a Reply