-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कांग्रेस देश तोड़ने का काम करती रही, जोड़ना शब्द उसके लिए बेईमानी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हमला बोला है औऱ कहा है कांग्रेस हमेशा देश को तोड़ने का काम करती रही है। उसके लिए जोडऩा शब्द बेईमानी होगा। राहुल गांधी के मुंह बंद और कान खुले रखने वाले बयान पर कहा कि यह कांग्रेस का चरित्र है, हमेशा मुंह बंद रखना औऱ कान खुले जरूर रखना लेकिन उस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने राहुल गांधी से उनकी भारत जोड़ो यात्रा पर जवाब मांगा है कि उसे भारत जोड़ो यात्रा नाम क्यों दिया है जबकि कांग्रेस तो भारत को तोड़ती रही है। धारा 370 नेहरूजी ने लागू की औऱ भारत की एकता व अखंडता पर सवाल खड़ा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औऱ अमित शाह की इच्छा शक्ति का परिणाम रहा कि देश एक सूत्र में है। उन्होंने धारा 370 हटाई। शर्मा ने राहुल गांधी से इसका जवाब मांगा है कि वे भारत माता के टुकड़े करने के नारा लगाने वालों के समर्थन में जेेएनयू क्यों गए थे। पाकिस्तान के लोगों ने सैनिकों के सिर कलम किए थे तब मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी राहुल गांधी उसका भी जवाब दें कि उन्होंने उसके प्रूफ क्यों मांगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी से उनके साथ चल रहे दिग्विजय सिंह के दिल्ली में मोहनचंद्र शर्मा की शहादत में शामिल जिन आतंकियों को सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा दी थी, उनके घर जाने पर भी सवाल किया है।




Leave a Reply