मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन के मामले में भाजपा ने बाजी मारते हुए 39 प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित कर दी है। इसमें भोपाल की दो हारी हुई सीटों भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा और भोपाल मध्य के लिए ध्रुवनारायण सिंह के नाम घोषित किए गए हैं। सूची में कांग्रेस से 2020 में भाजपा में आए नेताओं में अंदल सिंह कंसाना का एकमात्र नाम अभी है। पढ़िये रिपोर्ट।
विधानसभा चुनाव का अभी कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है लेकिन भाजपा ने प्रत्याशी चयन के तहत पहली सूची जारी भी कर दी है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 घोषित प्रत्याशियों में वे सीटें हैं जहां से भाजपा को हार मिली थी। पहली सूची में सबलगढ़ से सरला विजेंद्र राव, सुमावली से अंदल सिंह कंसाना, गोहद से लालसिंह आर्य, पिछोर से प्रीतम लोधी, चांचौड़ा से प्रियंका मीणा, चंदेरी से जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, बंडा से वीरेंद्र सिंह लंबरदार, महाराजपुर से कामाख्या प्रताप सिंह, छतरपुर से ललिता यादव, पथरिया से लखन पटेल, गुन्नौर से राजेश कुमार वर्मा, चित्रकूट से सुरेंद्र सिंह गहरवाल, पुष्पराजगढ़ से हीरासिंह श्याम, बड़वारा से धीरेंद्र सिंह, बरगी से नीरज ठाकुर, जबलपुर पूर्व से अंचल सिंह सोनकर, शाहपुरा से ओमप्रकाश ध्रुर्वे, बिछिया से डॉ. विजय आनंद मरावी, बैहर से भगत सिंह नेताम, लांची से राजकुमार कर्राये, बरघाट से कमल मर्स्कोले, गोटेगांव से महेश नागेश, सौंसर से नानाभाऊ मोहोड़, पांढुर्णा से प्रकाश उइके, मुल्ताई से चंद्रशेखर देशमुख, भैंसदेही से महेंद्र सिंह चौहान, भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा, भोपाल मध्य से ध्रुवनारायण सिंह, सोनकच्छ से राजेश सोनकर, महेश्वर से राजकुमार मेव, कसरावद से आत्माराम पटेल, अलीराजपुर से नागर सिंह चौहान, झाबुआ से भानू भूरिया, पेटलावद से निर्मला भूरिया, कुक्षी से जयदीप पटेल, धरमपुरी से कालू सिंह ठाकुर, राऊ से मधु वर्मा, तराना से ताराचंद गोयल, घटिया से सतीश मालवीय के नाम हैं।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि देश की प्रगति को दिशा देने के लिए लोकतंत्र का मजबूत होना जरूरी है। लोकतंत्र की मजबूती का आधार ईमानदार, नीति और कर्तव्यपरक मतदाता ही है। इसके लिए जरूरी है क - 25/01/2026
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक म - 25/01/2026
Leave a Reply