-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
बेटी होने पर पत्नी व दो बच्चियों को कुएं में फेंका, आरोपी पकड़ाया
छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र के दड़िया गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी को बेटियों को जन्म देने पर दो बच्चियों के साथ कुएं में फेंक दिया। युवक राजा भैया यादव को घटना के बाद पास में ही छिपे होने पर गिरफ्तार किया गया।
बताया जाता ैह कि दड़िया गांव का राजा भईया यादव ने अपनी पत्नी बिट्टी को आठ साल और तीन महीने की बच्चियों के साथ एक कुएं में फेंक दिया। जब महिला ने बचाने के लिए शोर मचाया तो ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। मगर आठ साल की बच्ची की पानी डूबने से मौत हो गई। महिला ने तीन महीने की बच्ची को हिम्मत रखते हुए कुएं की सीढ़ी पर खुद को सुरक्षित रखा। वहां से ग्रामीणों ने उसे बच्ची के साथ बाहर निकाला।
राजा भैया यादव ने पत्नी और बच्चियों को कुएं में फेंकने के बाद हैवानियत की हद कर दी और ऊपर से पत्थर भी फेंके जिससे तीनों पानी के ऊपर नहीं आ जाएं। घायल पत्नी और बच्ची का इलाज चंदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।आरोपी राजा भईया यादव के खिलाफ हत्या,वा हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।




Leave a Reply