बुरहानपुर में स्थित गृह ग्राम शाहपुर में बुधवार को होगा अंतिम संस्कार

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद स्व. नंदकुमारसिंह चौहान की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए पार्टी के प्रदेश कार्यालय में लाई गई। जहां पार्टी के पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नम आंखों से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान को अंतिम विदाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी समेत पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान का दिल्ली के एक अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया था। विशेष विमान से उनकी पार्थिव देह मंगलवार शाम को भोपाल लाई गई। यहां से स्व. नंदू भैया के पार्थिव शरीर को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश भाजपा कार्यालय लाए। जहां पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत स्व. नंदू भैया का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बुरहानपुर जिले में स्थित उनके गृह ग्राम शाहपुर के लिए रवाना किया गया। 3 मार्च को दोपहर 1 बजे गृह ग्राम शाहपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री विश्वास सारंग, डॉ. मोहन यादव, डॉ. प्रभुराम चौधरी, श्री हरदीप सिंह डंग, श्री गोविन्द सिंह राजपूत, श्री विजय शाह, श्री ओमप्रकाश सखलेचा, डॉ. अरविन्द भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती सुमित्रा वाल्मिक, प्रदेश महामंत्री श्री हरिशंकर खटीक, श्री रणवीर सिंह रावत, श्री भगवानदास सबनानी, श्री सरतेन्दु तिवारी, श्रीमती कविता पाटीदार, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, श्रीमती लता वानखेड़े, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती ललिता यादव, श्री जयदीप पटेल, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ.राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, सांसद सुश्री प्रज्ञा ठाकुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री गोविन्द सिंह, कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सुश्री हीना कांवरे, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री प्रदीप पटेल, पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला, श्री दीपक जोशी, श्री जजपाल सिंह जज्जी, श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी, श्री रामपाल सिंह श्री गौरीशंकर बिसेन, श्रीमती मालिनी गौड़, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, अजजा मोर्चा अध्यक्ष श्री कलसिंह भाबर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्री भगतसिंह कुशवाह, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री वैभव पवार, श्री शिव चौबे, श्री आकाश विजयवर्गीय, श्री दुर्गेश केसवानी, श्री कृष्णगोपाल पाठक, श्रीमती तपन तोमर, नेहा बग्गा, श्री विजय दुबे, श्री श्याम महाजन, श्री मदन मोहन गुप्ता, श्री अंबाराम कराड़ा, डॉ. हितेश वाजपेयी, श्रीमती भावना सिंह, श्री अश्विनी राय, श्री राजेन्द्रसिंह राजपूत, श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, श्री रामकृष्ण कुसमरिया, श्री शिवराज सिंह डाबी, श्री प्रवीण नापित, श्री राजपाल सिंह सिसौदिया, श्री प्रदीप लारिया, श्री शैलेन्द्र बरूआ, श्री अशोक सैनी, श्री विनोद जादौन, श्री नरेन्द्र पटेल, श्री चेतन सिंह, श्री दिलीप परिहार, श्री सुरेन्द्र शर्मा, श्री नरेन्द्र राजपूत, श्री दिनेश पाल, श्री शैलेन्द्र शर्मा, श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री तौफिक खान, श्री विकास बोन्द्रिया, श्री सुनील पाण्डे, श्री संदीप श्रीवास्तव, श्री शैलेन्द्र जैन, श्री विक्रम बुन्देला, श्री जालम सिंह पटेल, श्री प्रहलाद लोधी, श्री संतोष शर्मा, श्री राघवेन्द्र गौतम, श्रीमती पुष्पा राय, श्रीमती मालती राय, श्रीमती सुषमा साहू, सुश्री तुलसा वर्मा, श्री उमाकांत शर्मा, श्रीमती राजश्री गर्ग, श्रीमती ज्योति दुबे, श्रीमती श्रेष्ठा जोशी, श्रीमती हरजीत कौर, श्री पंकज टेकाम सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्री नंदकुमारसिंह चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today