-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
बुरहानपुर में निरंकुश जंगल के अतिक्रमणकारी, रेंज ऑफिस पर हमला कर साथियों को छुड़ाया
मध्य प्रदेश में वन विभाग जंगल में अतिक्रमणकारियों को नियंत्रित करने में नाकाम साबित हो रहा है। बुरहानपुर में जंगल में पौधरोपण क्षेत्र में पौधे काटकर अतिक्रमण करने वाले वन अमले पर हावी होते जा रहे हैं जिसका ताजा उदाहरण बलड़ी गांव का जहां पकड़े गए अतिक्रमणकारियों को हमलाकर लोगों ने छुड़ा लिया। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वन अमला असहाय नजर आ रहा है।
हमला
वन परिक्षेत्र बुरहानपुर के वन अमले द्वारा को बलडी गांव से 4 अतिक्रमणकारियों को पकड़ा गया जो अतिक्रमण के उद्देश्य से वन विभाग के पौधारोपण क्षेत्र के पौधे काट रहे थे। इनमें 2 पुरुष और 2 महिलाएं थीं। उन्हें पूछताछ के लिए बुरहानपुर वन परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया। वनकर्मी अतिक्रमणकारियों को थाने लेकर जाते, उससे पहले ही शाम को अंधेरा होने पर बलडी गांव से आए 40-50 अतिक्रमणकारियों के समूह ने परिक्षेत्र कार्यालय घेर लिया। उन्होंने कार्यालय में पथराव किया, तोड़-फोड़ की, महिला वनकर्मियों के साथ मारपीट की। हमले के दौरान ये लोग अतिक्रमणकारियों को वनकर्मियों की गिरफ्त से छुड़ा कर ले भागे।
हमलावरों के समूह पर पुलिस एक्शन
सूचना मिलते ही बुरहानपुर वनमण्डल अधिकारी अनुपम शर्मा तुरंत मौका स्थल पर पहुंचे और उन्होंने बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा को भी सूचित किया। पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए समूह के 36 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें 21 पुरुष और 16 महिलाएं हैं। शेष अतिक्रमणकारी भाग निकले। मामले की रिपोर्ट वनकर्मियों द्वारा लालबाग थाने में करवाई गई है।




Leave a Reply