सीहोर जिले की बुदनी तहसील में जवाहर लाल नेहरू की याद में नेहरू पार्क का नाम कार्तिकेय और एक अन्य पार्क का नाम कुणाल रख दिया गया है। कार्तिकेय और कुणाल कौन हैं जिनके नाम पर पार्कों का नामकरण किया गया। यह सवाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस बुदनी विधानसभा क्षेत्र ही नहीं अब प्रदेश में भी उठने लगा है। पढ़िए ये रिपोर्ट।
बुदनी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार जीत हासिल कर रहे हैं और यहां उनके अपने कई शुभचिंतक हैं। इन शुभचिंतकों ने बुदनी के एक नेहरू पार्क का नया नामकरण किया है और उसे कार्तिकेय पार्क कर दिया है। इसी तरह दूसरे पार्क को कुणाल पार्क नाम दे दिया है। इन पार्कों के नामकरण का यह मामला कार्तिकेय और कुणाल किए जाने से गरमाया गया है क्योंकि इत्तफाक से ये दोनों ही नाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्रों के हैं।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा भाजपा महापुरुषों का नाम मिटा रही पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने बुदनी के नेहरू पार्क का नाम कार्तिकेय पार्क किए जाने पर आरोप लगाया है भाजपा महापुरुषों के नाम मिटा रही है। उन्होंने कहा कि बुदनी के दो पार्कों के नाम सीएम चौहान के पुत्रों कार्तिकेय व कुणाल के नाम कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नेहरू ने देश की आजादी की लड़ाई और देश के नवनिर्माण में जो योगदान दिए है, उस योगदान के आगे कार्तिकेय कहां खड़े हैं। क्या वे नेहरू से भी बड़े हो गए हैं और क्या बुदनी की जनता को अंतर्मन से यह बात स्वीकार्य होगी। अजय सिंह ने इसे नगर पालिका की चापलूसी बताया और इसमें सीएम से हस्तक्षेप की मांग की है।
मध्यप्रदेश प्रवास पर आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा के मंगलवार की शाम बैतूल से स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, उपमुख्यमंत्री श्री - 23/12/2025
प्रदेश सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने पेयजल को नागरिकों का मूल अधिकार मानते हुए जल जीवन मिशन के अं - 23/12/2025
भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए मॉडल रेट नियमित रूप से जारी किया जा रहा है। मंगलवार 23 दिसंबर को 4209 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है। यह मॉडल रेट - 23/12/2025
Leave a Reply