मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले बुंदेलखंड में भाजपा की राजनीति के बड़े नेताओं खटासभरे संबंधों की खबरों के बीच अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विश्वस्त माने जाने वाले मंत्री भूपेंद्र सिंह को संगठन की तरफ से झटका मिलने लगा है। प्रदेश नेतृत्व पर उंगली उठाने वाले सागर के महापौर पति सुशील तिवारी को कार्यसमिति से ही हटा दिया गया है। संगठन के साथ भूपेंद्र सिंह उनके नजदीकी राजेंद्र सिंह मोकलपुर के भी कांग्रेस से नजदीकी बढ़ने से अपने गृह नगर में कमजोर हो सकते हैं। पढ़िये बुंदेलखंड के सागर में भाजपा की राजनीतिक उठापटक।
मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन पर चुनाव के पहले आवाज उठने लगी है। यह आवाज मालवा से शुरू हुई थी और अब धीरे-धीरे महाकौशल, बुंदेलखंड में पहुंच गई है। मालवा में भंवरसिंह शेखावत, सत्यनारायण सत्तन तो महाकौशल में पूर्व मंत्री हरेंद्र सिंह बब्बू और फिर बुंदेलखंड में सागर महापौर पति सुशील तिवारी की प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ आवाज निकली। वैसे पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में जिस तरह राजनीतिक गतिविधियां हुई थीं, तब प्रदेश नेतृत्व परिवर्तन की खबरों से ही कुछ नेताओं के बधाई संदेशों से यह संकेत लगाए जाने लगे कि संगठन में सबकुछ ठीक नहीं है। सबकुछ ठीक नहीं से आशय है कि भाजपा में जब तक किसी नियुक्ति के आदेश जारी नहीं हो जाते तब तक सोशल मीडिया तो दूर व्यक्तिगत रूप से बधाई संदेशों का आदान-प्रदान भी नहीं होता है लेकिन इस बार मध्य प्रदेश का शायद ही ऐसा कोई कोना होगा जहां से मई के चौथे सप्ताह के राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान नेतृत्व परिवर्तन को लेकर बधाइयों का तांता नहीं लगा हो। सागर में तिवारी पर एक्शन से संदेश, मगर किसे? सागर के सुशील तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी जिसे आधार बनाकर प्रदेश भाजपा की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद उन्होंने सीएम से महापौर पत्नी संगीता तिवारी के साथ मुलाकात की थी और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मिले थे। इसके बाद भी तिवारी का उत्तर संतोषजनक नहीं होने का हवाला देकर सुशील तिवारी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य से हटा दिया गया। गौरतलब है कि सुशील तिवारी मंत्री भूपेंद्र सिंह के नजदीकी हैं और भूपेंद्र सिंह के सागर के अन्य भाजपा नेताओं से बेहतर संबंध नहीं चल रहे हैं। इन संबंधों की कुछ दिन पहले समाचार पत्रों में सुर्खियां भी बन चुकी हैं। सुशील तिवारी पर एक्शन को प्रदेश नेतृत्व का टारगेट मंत्री भूपेंद्र सिंह को संदेश देना बताया जा रहा है।
मोकलपुर की कांग्रेस से नजदीकी से भी भूपेंद्र सिंह की ताकत पर असर
वैसे मंत्री भूपेंद्र सिंह को पिछले दिनों एक और झटका लग चुका है जिसमें उनके नजदीकी मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर की कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ने की खबरें सामने आईं। मोकलपुर ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह से मुलाकात की थी और खुद सोशल मीडिया पर वायरल की थीं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश औद्योगिक निवेश को रोज़गार में परिवर्तित करने का निरंतर कार्य कर रहा है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. म - 24/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती के अवसर पर ग्वालियर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। राज्य सरकार ने अटलजी - 24/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेसा कानून के स्थापना दिवस के अवसर पर, विशाखापट्टनम में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय पेसा महोत्सव के आयोजन के लिए राज्य सरकार की ओर से जनजातीय भाई-बहनों को हार्दिक बधाई - 24/12/2025
Leave a Reply