लोकायुक्त पुलिस की सागर इकाई ने आज बुंदेलखंड के सागर व पन्ना जिलों में रिश्वतखोरी के दो मामलों में एक राजस्व निरीक्षक और एक पंचायत सचिव को रंगेहाथों पकड़ा है। राजस्व निरीक्षक जहां जमीन का कब्जा हटाने के लिए रुपए की डिमांड कर रहा था तो पंचायत सचिव ने कपिलधारा जैसी सरकारी योजना में रिश्वतखोरी की कोशिश की थी।
सागर संभाग के पन्ना जिले में ग्राम भुसडा का जियालाल यादव जमीन से कब्जा हटवाने के लिए राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा से मिला था। उसके भाई की जमीन थी और उस पर कब्जा होने की वजह से उसने राजस्व निरीक्षक से संपर्क किया था लेकिन कृष्ण कुमार शर्मा ने कब्जे को हटाने के लिए 30 हजार रुपए की मांग की थी। इसकी जियालाल यादव ने सागर लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की जिसके सत्यापन के बाद आज पन्ना में राजस्व निरीक्षक कार्यालय में कृष्ण कुमार शर्मा को रंगेहाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
कपिलधारा में रिश्वत ली सागर जिले की बंडा तहसील के ग्राम पटकुई हनौता में चंद्रकुमार अहिरवार ने मां के नाम से स्वीकृत कपिलधारा में कूप की किस्त नहीं मिलने पर पंचायत सचिव देवीसिंह यादव से संपर्क किया था। देवीसिंह ने चंद्रकुमार से किश्त डालने के पहले पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी जिसकी उसने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की। सागर लोकायुक्त पुलिस ने पंचायत सचिव को रंगेहाथों पकड़ा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज रविवार को इंदौर में आगमन हुआ। वे इंदौर में मप्र पिकलबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात एयरपोर्ट के रास्ते में अचानक गाड़ी रुकवाई और कालानी न - 21/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेल हमेशा से हमारी भारतीय संस्कृति का एक अहम अंग रहा है। हमारे व्यक्तित्व के विकास में एक प्रमुख पक्ष के रूप में खेलों में हमारे जीवन को दिशा दी है। हमने - 21/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अपनेपन से कुछ और बेहतर करने की नई ऊर्जा मिलती है। शाजापुर जिले ने प्रदेश को विचारों की दिशा दी है। इसलिए विकास में पहला हक भी शाजापुर का है। हम शाजापुर ज - 21/12/2025
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये बजट तैयारी के संबंध में 'बजट पर संवाद' 22 दिसम्बर को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग कल्याण संचालनालय भोपाल में सुबह 10:30 बजे से होगा। बजट पर संवाद में उप मुख्यमंत्री - 21/12/2025
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को “खेलो एमपी यूथ गेम्स–2025- मध्यप्रदेश का ओलंपिक” के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता को संबोधित किया। मंत्री श्री सारंग ने बताया कि यह - 21/12/2025
Leave a Reply